पोप लियो 14वें ने कास्टेल गंडोल्फो में पत्रकारों को एक छोटा सा बयान दिया, जिसमें उन्होंने “हथियारों से नहीं, बल्कि शांति के लिए काम करने” की अपनी अपील दोहराई और नफ़रत, हिंसा और मौत में बढ़ोतरी की निंदा की।
पोप फ्राँसिस ने मंगोलिया के बौद्धों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और धार्मिक स्वतंत्रता, काथलिक कलीसिया के जयंती वर्ष और वाटिकन तथा पूर्वी एशियाई देश के बीच “स्थायी संबंधों” पर चर्चा की।
पोप ने वेरोना के काथलिक संस्थान के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अपने आर्थिक संसाधनों का उपयोग “दूसरों के लाभ” के लिए करें, अन्यथा वे बूढ़े हो जाएंगे और उनके दिलों पर बोझ पड़ जाएगा, “वे कठोर हो जाएंगे और गरीबों की आवाज के प्रति बहरे हो जाएंगे।”
पोप फ्राँसिस ने रोम में अध्ययन कर रहे अर्जेंटीनी पुरोहितों के लिए स्थापित आवास के सदस्यों से मुलाकात करते हुए उन्हें अपनी पुरोहितीय पहचान को अपनाना की सलाह दी। उन्होंने उन्हें संत जोसेफ गाब्रिएल डेल रोसारियो ब्रोकेरो के समान पुरोहितीय मनोभाव धारण करने की सलाह दी।
इतालवी भाषी तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए पोप फ्राँसिस ने म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य में जेड खनन क्षेत्र में भूस्खलन के बाद पीड़ित लोगों की मदद करने और दुनिया भर में युद्धों और संघर्षों में होने वाली अनगिनत हत्याओं में योगदान देने वाले हथियार निर्माताओं के हृदय परिवर्तन के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
पोप फ्राँसिस ने कारितास नेताओं को संबोधित करते हुए "सुरक्षा" के आध्यात्मिक और मानवीय महत्व पर जोर दिया, इसे मानव गरिमा को पहचानने और कमजोर लोगों की रक्षा करने का कर्तव्य बताया।
पोप फ्राँसिस ने ट्वीटकर जुबली वर्ष में सभी लोगों को टकराव के तर्क को दूर करने और शांति के भविष्य का निर्माण करने के लिए मुलाकात के तर्क को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
स्पेन में गितानो समुदाय की उपस्थिति की 600वीं वर्षगांठ पर पोप फ्राँसिस ने उन्हें एक पत्र भेजा जिसमें उन्हें मिशनरी शिष्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
महाधर्माध्यक्ष गोमेज़ को भेजे गए एक टेलीग्राम में, संत पापा ने उन सभी परिवारों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की, जिन्होंने कैलिफोर्निया महानगर में आई त्रासदी के कारण नुकसान उठाया है और आपातकालीन सेवा कर्मियों के बचाव प्रयासों के लिए प्रार्थना का आश्वासन दिया।
पवित्र वर्ष हमारे जीवन को बदलने और ईश्वर पर अपनी आशा रखकर नई शुरुआत करने का अवसर है। हम ख्रीस्तियों का अंतिम लक्ष्य येसु द्वारा नम्रता के मार्ग पर चलते हुए पिता ईश्वर के पास पहुँचना है। पोप ने सभी ख्रीस्तियों के नम्रता के मार्ग में येसु का अनुकरण करने की प्रेरणा दी।
पोलैंड में एक अर्बुदविज्ञान (ऑन्कोलॉजी) और बाल चिकित्सा रक्तविज्ञान (हेमटोलॉजी) क्लिनिक के बच्चों से मिलते हुए, पोप फ्राँसिस ने उन्हें उन लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित किया जो चिकित्सा देखभाल प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
फ्रांसीसी मिशनरी फोरम कांग्रेस मिशन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए पोप फ्राँसिस ने उन्हें टूटे हुए विश्व में आशा को बहाल करने के लिए साहस और रचनात्मकता के साथ सुसमाचार का आनंद साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
पोप फ्रांसिस ने वाटिकन परमधर्मपीठ से मान्यता प्राप्त राजनयिक दल के सदस्यों को ‘विश्व की स्थिति’ पर संबोधन दिया और सत्य, क्षमा, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित आशा की कूटनीति का आह्वान किया।
युद्धग्रस्त देशों के लिए पोप की एक और अपील, साथ ही हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों को "न भूलने" और शांति के लिए प्रार्थना जारी रखने का निमंत्रण। पोप ने पोप जॉन पॉल द्वितीय के "विकास के हर चरण में जीवन की रक्षा करने: गर्भाधान से प्राकृतिक मृत्यु तक" के आदेश को याद किया। पोप ने सर्कस कलाकारों को धन्यवाद दिया।
पूजनधर्मविधि द्वारा निर्धारित प्रमुख पर्वों पर होने वाली पूजा-अर्चना के अलावा, पोप फ्राँसिस संचार की दुनिया की जयंती और सशस्त्र बलों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के लिए भी पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।