पोप लियो 14वें ने कास्टेल गंडोल्फो में पत्रकारों को एक छोटा सा बयान दिया, जिसमें उन्होंने “हथियारों से नहीं, बल्कि शांति के लिए काम करने” की अपनी अपील दोहराई और नफ़रत, हिंसा और मौत में बढ़ोतरी की निंदा की।
परमधर्मपीठीय रोमी कार्यालय के उपदेशक फादर रॉबेर्तो पासोलिनी के नेतृत्व में 2025 के चालीसा काल की आध्यात्मिक साधना 9 से 14 मार्च को वाटिकन के पॉल षष्ठम सभागार में आयोजित की गई है।
पोप फ्रांसिस ने चालीसा के अपने संदेश में व्यक्तिगत और सामुदायिक मन परिवर्तन की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए एक साथ चलने और अपने में परिवर्तन लाने का आहृवान किया।
जीवन के लिए गठित परमधर्मपीठीय अकादमी की आम सभा के प्रतिभागियों को दिए गए संदेश में, पोप फ्राँसिस ने ब्रह्मांड के बारे में हमारी समझ का पुनर्मूल्यांकन करने, विज्ञान के योगदान को सुनने तथा हमारी दुनिया के सामने मौजूद 'बहुसंकट' का जवाब देने के लिए वैश्विक संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
चालीसा 2025 के लिए अपने संदेश में, पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को "आशा में एक साथ यात्रा करने" के लिए आमंत्रित किया, और आने वाले चालीसा काल के अवसर का लाभ उठाते हुए खुद से पूछा कि क्या हम वास्तव में अपने जीवन को बदलने के लिए ईश्वर के आह्वान पर ध्यान देने के लिए तैयार हैं।
पोप फ्राँसिस ने वाटिकन सिटी गवर्नरेट के दो नए महासचिवों की नियुक्ति की है, तथा इसके निर्वाचित अध्यक्ष सिस्टर राफैला पेत्रिनी को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपने का अधिकार दिया है।
पोप ने रोम के जेमेली अस्पताल से उपयाजकों की जयंती में भाग ले रहे सभी स्थायी उपयाजकों को अपने प्रेरिताई कार्य को खुशी से जारी रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पोप ने जेमेली में भर्ती बीमार बच्चों और उन सभी के प्रति भी आभार व्यक्त किया जो उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
वाटिकन प्रेस कार्यालय ने पोप के स्वास्थ्य के लिए सोमवार को रात 9 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण में रोजरी माला का पाठ करने की घोषणा की। जिसका नेतृत्व वाटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन करेंगे।
रोम के जेमेली अस्पताल में पोप फ्राँसिस का इलाज कर रही मेडिकल टीम के सदस्यों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं, और कम से कम एक और सप्ताह तक अस्पताल में रहेंगे - लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा की तरह मजाक करते हैं, और वे फिर से काम करना भी शुरू कर दिये हैं।
रविवार को उपयाजकों की जयंती के लिए समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए महाधर्माध्यक्ष रिनो फिसिकेला पोप फ्राँसिस के उपदेश पढ़े, जिसमें वे उपयाजकों को क्षमाशीलता के प्रेरित, निःस्वार्थ सेवक और समुदाय के निर्माता बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने पोप के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया जो रोम के जेमेली अस्पताल में डबल निमोनिया का इलाज करा रहे हैं।
पोप फ्राँसिस ने उत्तरी इटली के त्रिवेनेतो ईशशास्त्र संकाय की बीसवीं वर्षगांठ मनानेवाले शिक्षकों और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे "दुनिया में ख्रीस्त के संदेश का प्रसार करें, वास्तविक परंपरा के प्रति वफादार रहें, लेकिन समय के संकेतों को पढ़ने के लिए भी खुले रहें।"
इटालियन सनरेमो फेस्टिवल के लिए रिकॉर्ड किए गए संदेश में, पोप फ्राँसिस ने युद्धों से भरी दुनिया में शांति बनाने के लिए संगीत का उपयोग करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया, जो "बच्चों को नष्ट कर देता है।"
आम सभा के अंत में, पोप फ्राँसिस ने हिंसा और संघर्ष को समाप्त करने के लिए “सब कुछ” करने की अपील दोहराई: “युद्ध हमेशा हार है।” शहीद देशों की सूची देते हुए, पोप ने विश्वासियों से शांति के लिए प्रार्थना जारी रखने और "शांति के लिए तपस्या करने" का आग्रह किया।
पोप फ्राँसिस ने अमेरिका के धर्माध्यक्षों को एक पत्र लिखकर प्रवासियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के उनके प्रयासों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
पोप फ्राँसिस ने पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन सम्मेलन के लिए फ्राँसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने "कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रोग्राम द्वारा बनाये गए विकल्पों पर उचित मानव नियंत्रण के लिए स्थान की सुरक्षा" की तत्काल आवश्यकता दोहरायी है।
मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना और जागरूकता के सप्ताह के दौरान, पोप फ्राँसिस ने मानव तस्करी के विश्वव्यापी और निरंतर संकट से निपटने हेतु अपने वैश्विक और व्यावहारिक प्रयासों के लिए तालिथा कुम नेटवर्क की प्रशंसा की।