प्रभु के बपतिस्मा महापर्व के दिन पोप लियो 14वें ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। जहाँ उन्होंने विश्वासियों को अपने बपतिस्मा के वरदान पर चिंतन करने एवं इसका साक्ष्य हमेशा एवं खुशी से देने के लिए आमंत्रित किया।
6 जनवरी से, पोप लियो 14वें एक नए प्रेरितिक डंडे का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी जानकारी पोप के धर्मविधिक कार्यालय ने दी। जिन्हें उनके पूर्वाधिकारी प्रयोग कर चुके हैं, यह क्रूस पर ख्रीस्त के रहस्य की घोषणा के मिशन को पुनरुत्थान के महिमामय प्रकट होने के साथ जोड़ता है।
जुबली में सहयोग करनेवाले संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए पोप लियो 14वें ने पूरे साल उनके “कई तरह के योगदानों” के लिए धन्यवाद दिया, जो अक्सर छिपे रहते हैं और उन्हें अपने दिलों में उम्मीद बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
पोप के धार्मिक समारोहों की व्यवस्था करने वाली समिति ने जनवरी और फरवरी के लिए पोप लियो 14वें का कैलेंडर जारी किया है, जिसमें पोप संत पौलुस के हृदयपरिवर्तन, मंदिर में प्रभु का चढ़ावा और राख बुधवार की धर्मविधियों की अध्यक्षता करेंगे।
वाटिकन में शुक्रवार को पोप लियो 14 वें ने रोम में सेवारत विश्व के राजनयिक दल के सदस्यों का अभिवादन कर उनके प्रति नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित की।
असाधारण कंसिस्टरी के पहले दिन के अंत में वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक ने पत्रकारों को बतलाया कि करीब 170 कार्डिनलों ने सिनॉडालिटी और प्रेरिताई विषय पर चिंतन के लिए वोट किया, और बताया कि पोप लियो 14वें ने कार्डिनलों से कहा कि उन्हें “उनपर भरोसा करने की आवश्यकता है।”
पोप लियो ने कार्डिनलमंडल की असाधारण सभा (कंसिस्टरी) के लिए एकत्रित कार्डिनलों के साथ ख्रीस्तयाग अर्पित किया और उन्हें अपनी प्रेरिताई के भार को एक-दूसरे को साझा करने के लिए आमंत्रित किया, जब वे पोप के, कलीसिया का नेतृत्व करने में मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।
वाटिकन में गुरुवार को दो दिवसीय असाधारण कंसिस्टरी के समापन पर एक पत्रकार सम्मेलन में बोगोटा के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल लूईस होसे रूएदा ने वेनेज़ूएला की स्थिति पर गहन चिन्ता व्यक्त की।
वाटिकन में गुरुवार को दो दिवसीय असाधारण कंसिस्टरी के बाद पोप लियो 14 वें ने घोषणा की विश्व के समस्त कार्डिनल जून माह में सन्त पेत्रुस एवं सन्त पौलुस के महापर्व पर एक बार फिर दो दिवसीय बैठक के लिये रोम पहुँचेंगे।
अंतरराष्ट्रीय कारितास ने चल रहे संघर्ष के बीच सूडान में भयानक मानवीय संकट की ओर ध्यान दिलाया है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से “सूडान में और तबाही को रोकने के लिए अभी कार्रवाई करने” की अपील की है।
पोप लियो ने एक साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की है। पोप लियो 14वें की पहली दो दिवसीय कंसिस्टरी (कार्डिनलों की विशेष सभा) बुधवार को शुरू हुई। जिसमें उन्होंने कार्डिनलों के साथ की आवश्यकता व्यक्त की।
हजारीबाग धर्मप्रांत में ‘आशा के तीर्थयात्री’ जुबली का समापन समारोह 6 जनवरी को सभी पल्लियों से आये विश्वासियों के साथ हजारीबाग के ‘प्रभु रुपांतरण महागिरजाघर’ में धर्माध्यक्ष आनंद जोजो की अगुवाई में भव्य जुलुस एवं समारोही ख्रीस्तयाग के साथ संपन्न हुआ। यह समारोह न केवल जुबली वर्ष का औपचारिक समापन था, बल्कि आशा नवीनीकरण एवं सुसमाचार प्रचार की सतत् यात्रा का प्रेरक प्रारम्भ भी सिद्ध हुआ।
मणिपुर में स्वदेशी ईसाई समूह एक अलग प्रशासनिक व्यवस्था की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि हिंसा प्रभावित क्षेत्र में चुनी हुई राज्य सरकार को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार की कोशिशों की खबरें आ रही हैं।
पोप ने प्रभु प्रकाश का पर्व मनाते हुए अपने प्रवचन में कहा कि क्या हमारी कलीसिया में जीवन हैॽ क्या कुछ नई चीजों की उत्पत्ति के लिए स्थान हैॽ क्या हम एक ईश्वर को प्रेम करते और उन्हें घोषित करते हैं जो हमें एक यात्रा में आगे ले चलते हैंॽ
सिस्टिन चैपल क्वायर ने पोप लियो की मौजूदगी में एक क्रिसमस संगीत का प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बेथलहम के देवूतों को याद किया और दुनिया के बच्चों को क्रिसमस संगीत समर्पित किया।
पोप लियो 14वें ने क्रिसमस के दूसरे रविवार को देवदूत प्रार्थना में विश्वासियों को बालक येसु के करीब आने का प्रोत्साहन दिया और याद दिलाया कि ईश्वर की सच्ची पूजा के लिए मानवता पर ध्यान रखना जरूरी है।
5,000 से ज्यादा जुबली स्वयंसेवक (वॉलंटियर), जिन्होंने आशा की जयन्ती के दौरान 33 मिलियन से ज्यादा तीर्थयात्रियों का साथ दिया, संत पेत्रुस महागिरजाघर के पवित्र द्वार में प्रवेश किया, प्रतीकात्मक रूप से, इसके द्वारा पवित्र वर्ष का समापन हो गया।