पोप लियोः मानव सम्मान ईश्वर का अद्वितीय उपहार
पोप लियो ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह की धर्मशिक्षा माला धर्मसिद्धांत गौदियुम एत स्पेस पर चिंतन करते हुए मानवीय सम्मान का जिक्र किया और जीवन के तीन आयामों- बुद्धिमत्ता, अंतःकरण और स्वतंत्रता पर प्रकाश डाला।
पोप लियो 14वें ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में उपस्थित सभी विश्वासियों और तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा, प्रिय भाइयो एवं बहनों, सुप्रभात और सुस्वागतम्।
धर्मसिद्धांत गौदियुम एत स्पेस, अपने प्रथम अध्याय को मानवीय सम्मान हेतु समर्पित करते हुए इस बात पर बल देता है कि यह उन “मूल्यों और निधियों की आधारशिला है जिन्हें आज सबसे ज़्यादा तवज्जो दी जाती है”, लेकिन उन्हें चाहिए कि वे “मानव हृदय की भ्रष्टता” से उत्पन्न होने वाली गड़बडियों से अपने को दूर रखने के क्रम में “दिव्य उत्पत्ति” से अपने संबंध को न खोयें।
वह यात्रा जिसके द्वारा मूलभूत विशेषताएं और मानवीय सम्मान के अधिकारों को प्रकाशित किया गया है, निश्चित रूप में मानव इतिहास के अति महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक को प्रस्तुत करता है। यद्यपि, इसका मार्ग आगे अपनी पूर्णतः को प्राप्त करने से है और उसे चाहिए कि वह विरोधाभावों को घोषित करे, नये और पुराने दोनों को, जो पूर्णतः के मार्ग में रोड़ उत्पन्न करते हैं।
मानवीय जीवन का सार
पोप लियो ने कहा कि कलीसिया सपष्ट रुप में अपना सहयोग देती है, यह याद दिलाते हुए कि मानवीय सम्मान की उत्पत्ति व्यक्ति की गरिमा से होती है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैंने भी फिलहाल के विश्वपत्र मानिफिका ह्यूमानितास पर जोर दिया है, “ईश्वर की योजना और इच्छा यह है कि हर मानव उनके संग, दूसरों के संग और सृष्टि के संग एकता में प्रवेश करे। मानवीय सम्मान व्यक्ति की योग्यताओं, धन या जीवन के ओहदे पर निर्भर नहीं करता है और न ही सही या गलत चुनाव में ही, बल्कि यह एक उपहार है जो हर व्यक्ति को आगे और अपने से परे ले चलता है, जिसे ईश्वर ने अपने शर्तहीन प्रेम के रूप में प्रदान किया है।” (50) मानव जीवन का अनंत सम्मान, इस भांति, “ईश्वर के रुप” में बनाये गये एक प्राणी स्वरुप अपनी पहचान में निहित है... जहाँ वह अपने सृष्टिकर्ता को जानने और उसे प्रेम करने की योग्यता रखता है, एक योजना और प्रेम का उपहार जो उसे सृष्ट अन्य प्राणियों से परे ले चलती है, जो उसकी देख-रेख में सौंपी गई हैं “उन पर अधिकार करो और उनका उपयोग ईश्वर की महिमा हेतु करो।” (जी एस 12)।
पोप लियो ने कहा कि विश्वास में हम मानवीय सम्मान के मूलभूत तथ्य को समझ सकते हैं, क्योंकि पुत्र, “पिता के रहस्य और उनके प्रेम के प्रकटीकरण में, मानव के संग मानव को पूर्णरूपेण प्रकट करते और उसकी सर्वोच्च बुलाहट को स्पष्ट करते हैं।”
