अपने साप्ताहिक आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप लियो 14वें ने गाज़ा के लोगों के प्रति अपनी "गहरी" संवेदना व्यक्त की। उन्होंने युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, संकट के कूटनीतिक समाधान और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के पूर्ण सम्मान की अपनी अपील दोहराई।
पोप लियो 14वें ने डोमिनिकन पुरोहितों को प्रार्थना में अपने सामीप्य का आश्वासन दिया, साथ ही उन्हें पवित्र आत्मा की आवाज के प्रति सचेत रहने और ख्रीस्त के शरीर की सेवा करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।
कल शाम कास्टेल गंडोल्फ़ो से रवाना होने से पहले, पोप लियो 14वें कुछ पत्रकारों से बात करने के लिए रुके और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामलों पर कुछ सवालों के जवाब दिए।
पोप लियो 14वें ने अल्बान पहाड़ी पर स्थित संत मर्था वृद्धाश्रम की देखभाल करनेवाली धर्मबहनों और वहाँ के निवासियों से मुलाकात की तथा उनके लिए धन्यवाद, आशा तथा चिंतन के शब्द कहे।
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक टेलीफोन कॉल में, पोप लियो 14वे ने नागरिकों और पवित्र स्थलों की सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की आवश्यकता और गाजा और वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा के बीच आबादी के जबरन स्थानांतरण को अस्वीकार करने की अपनी तत्काल अपील दोहराई।
अपोलो 11 के चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के छप्पन साल बाद, पोप लियो 14वें ने अंतरिक्ष यात्री बज़ एल्ड्रिन से इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में बात की। उसी दिन, वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक ने प्रेस को जानकारी दी कि पोप मंगलवार तक कास्टेल गंडोल्फो में रहेंगे और उसी शाम वे वाटिकन लौट जाएँगे।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के बाद पोप लियो ने गाज़ा शहर में पवित्र परिवार काथलिक पल्ली पर हुए हमले में मारे गए तीन गाज़ावासियों के लिए शोक व्यक्त किया। उनके अनुसार, यह गाज़ा के लोगों और पवित्र स्थलों पर "लगातार" हो रहे हमलों में से "सिर्फ एक" है।
पोप लियो 14वें ने इस्राएली सैनिकों के हमले के बाद गज़ा में पवित्र परिवार काथलिक पल्ली के विश्वासियों के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त करते हुए एक तार संदेश भेजा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
कास्तेल गंदोल्फो में पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को अमरीका के ग्रीक ऑर्थोडोक्स, बिजेंटाईन काथलिक और लातीनी काथलिक तीर्थयात्रियों का स्वागत किया जो रोम, कुस्तुनतुनिया और निकेया की ख्रीस्तीय एकता तीर्थयात्रा में भाग ले रहे हैं
पोप लियो 14वें ने इतालवी श्रमिक ट्रेड यूनियन परिसंघ (सीआईएसएल) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस को संदेश भेजा है, जिसमें 'मानव विकास की सेवा में शांतिपूर्ण समाज को बढ़ावा देने' का निमंत्रण दिया गया है। यह आवश्यक है कि "समग्र मानव विकास और मानव परिवार की भलाई के लिए सामाजिक संबंधों की एक अधिक मानवीय व्यवस्था, साथ ही शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाजों को बढ़ावा दिया जाए।"
पोप लियो 14वें ने एक इतालवी दान कार्यक्रम में भाग लेने वालों को एक वीडियो संदेश भेजा और विभाजन से ग्रस्त दुनिया में संवाद और शांति को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया।
पोप लियो 14वें ने कास्तेल गंदोल्फो में कराबिनिएरी के मुख्यालय में ख्रीस्तायाग अर्पित किया, और जयंती वर्ष के दौरान रोम आनेवाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए इतालवी सुरक्षाबल के प्रयासों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विल्लानोवा के संत थॉमस गिरजाघर में पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करने हेतु पोप लियो 14वें का एक विशाल और विविध भीड़ ने स्वागत किया। यह कास्टेल गंडोल्फो शहर में उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। हज़ारों लोग विला बारबेरिनी को प्रेरितिक पैलेस से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कतार में खड़े थे और फ़्रीडम स्क्वायर में एकत्र हुए।
अपने ग्रीष्मावकाश के दौरान रविवार 13 जुलाई को पोप लियो 14वें ने रोम के कास्तेल गंदोल्फो में विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया तथा ख्रीस्तीयों को याद दिलाया कि हम दूसरों की सेवा और देखभाल, प्रेम से करके अनन्त जीवन प्राप्त कर सकते हैं, न कि मृत्यु को धोखा देकर।
प्रेरितिक श्राइन के संरक्षक जून में वाटिकन प्रेरितिक पैलेस के ड्यूकल हॉल में देखे गए उस अत्यंत कोमलता भरे दृश्य का वर्णन करते हैं। एक परिवार के साथ एक निजी मुलाक़ात के दौरान, छोटा बेटा पोप के पास दौड़ा। और संत पापा उसे स्नेहपूर्वक गले लगाने के लिए नीचे झुके।
कास्टेल गोन्दोल्फो स्थित प्रेरितिक प्रासाद में शनिवार को पोप लियो 14 वें ने आठ धर्मसमाजों की आम सभाओं में भाग लेनेवाले पुरोहितों को एक साथ सम्बोधित कर उन्हें अपने संस्थापकों द्वारा छोड़ी गई विरासत को कदापि न भूलने का सन्देश दिया।
दादा-दादी और बुजुर्गों हेतु विश्व दिवस के लिए अपने संदेश में - जो प्रत्येक वर्ष येसु के दादा-दादी, संत अन्ना और जोवआकिम के पर्व के निकटतम रविवार को मनाया जाता है – संत पापा लियो ने आशा और वृद्धावस्था पर विचार व्यक्त किये।
इतालवी पत्रिका पियास्सा सन पिएत्रो में प्रकाशित एक पत्र में, एक युवा माँ अपने बच्चों के भविष्य के लिए पोप लियो से अपील करती है, और पोप आशा का संदेश देते हुए उसका जवाब देते हैं।
लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए हममें से प्रत्येक को परिवर्तन की एक दैनिक यात्रा की आवश्यकता है, पोप लियो 14वें ने ‘पियाज़ा सान पिएत्रो’ पत्रिका के पन्नों में आज की दुनिया की चिंताजनक वास्तविकता पर विचार करती एक माँ के प्रश्नों के उत्तर में लिखा है। पोप मुलाकात की संस्कृति के लिए संवाद का आग्रह करते हैं और हमें प्रार्थना और साहसिक कार्यों को "छोटे-छोटे कदमों के श्रमसाध्य धैर्य के साथ" जोड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।
पोप लियो 14वें ने कास्टेल गंडोल्फो स्थित ‘लौदातो सी गाँव’ में सृष्टि की देखभाल के लिए पहला मिस्सा समारोह के अनुष्ठान किया औरइस दिन ट्वीटकर ख्रीस्तियों से आग्रह किया कि वे धरती और गरीबों की पुकार सुनें और समस्त सृष्टि में शांति और सामंजस्य स्थापित करने के हमारे मिशन को अपनाएँ।