पास्का महापर्व के समारोही ख्रीस्तयाग में पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को याद दिलाया कि पास्का की घोषणा : ख्रीस्त मृतकों में से जी उठे हैं, एक ऐसी आशा के लिए खोलती है जो कभी खत्म नहीं होती, एक ऐसी रोशनी के लिए जो कभी फीकी नहीं पड़ती, एक ऐसी खुशी की ओर जिसे कोई छीन नहीं सकता: मौत को हमेशा के लिए हरा दिया गया है; अब मौत का हम पर कोई असर नहीं है!"