पोप लियोः मानव का विकास कमजोरियों में होता है

पोप लियो ने लैटिन अमेरीका की अपनी प्रेरितिक यात्रा के 6वें दिन अर्जेटीना के ब्यूनस आईरस, विल्ला देबोतो संघीय कैदखाने की भेंट की।

पोप ने अर्जेटीना के ब्यूनस आईरस, विल्ला देबोतो संघीय कैदखाने की भेंट की और वहाँ के कैदियों को दिये गये अपने संदेश में एक नई शुरूआत की प्रेरणा दी।  

पोप लियो ने इस भेंट के प्रति अपनी कृतज्ञता के भाव प्रकट करते हुए कहा कि मैं आप सभों के संग अपना एक चिंतन साझा करना चाहूँगा जो हमारे मानवीय होने का एक भाग है- जहाँ हम कुछ त्रुटियों का अनुभव करते हैं। समाज बहुधा उन चीजों को प्रस्तुत करती है जो कमी का भाग है- अयोग्यता, बीमारी, बुगूर्गावस्था और तकलीफें- वह उन्हें एक बुराई के रूप में देखती है जिनमें हमें सुधार करने की आवश्यकता है, वहीं वह हमारे लिए असंख्य संभावनाओँ को प्रदान करती है जिससे हम अपने में “अमर” होने का अनुभव करें।(मानीफिका ह्यूमानितास 118)। हम इसे कुछ जटिल सच्चाइयों में देख सकते हैं जिसे हम सभी भली-भांति वाकिफ हैं-मादक प्रदार्थ जो हमें सर्वशक्तिमान होने की अनुभूति प्रदान करते है, शक्तिशाली होने का एहसास जो सहज धनार्जन से आता है, सुरक्षित होने का एहसास जहाँ डर के कारण कमजोरों पर हिंसा की जाती है और दण्ड मुक्ति जो भ्रष्टचार के कारण होती है।

पोप ने कहा कि हम बहुधा अपनी कमजोरियों के प्रति सचेतना,  पाप और उसके परिणामों के कारण विकास करते  हैं, चाहे हम उसे एक गलती से करते, बीमारी के कारण उसका शिकार होते या अपने किसी एक प्रेम करने वाले की मृत्यु के कारण अनुभव करते हैं। इसी कारण, “समय के साथ, हम अपने भीतर ऐसे सबक संजो लेते हैं जो निशानों की तरह छप जाती हैं—एक ऐसे सफर की यादें, जो आज़ादी और नाकामियों, सपनों और निराशाओं से मिलकर बनी है।”

निश्चित ही, बुराई जो मानव के हृदय में हमला करती है, वह समाज और कई लोगों के जीवन में भारी तबाही मचाती है; कभी-कभी तो यह अमानवीयता की चरम सीमा तक पहुँच जाती है। यद्यपि “मानव का खुद को अमानवीय बनाने और बुराई करने की स्थिति में आने पर भी, एक ज्योति चमकना जारी रहती है...। वह जो ईश्वर की कृपा से प्रज्वलित होती और जीवन के मार्ग में परिवर्तन और मेल-मिलाप का कारण बन सकती है।”

परिवर्तन का अवसर
प्रिय भाइयो, पोप लियो ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि बुराई, दुःख और बड़ी असफलताओं के मध्य भी जिसका आप ने अनुभव किया है, आप की वर्तमान स्थिति, जीवन की नयी शुरूआत का एक अवसर हो सकती है, जैसे कि आप ने अपने साक्ष्य में साझा किया है। वास्तव में, मानव जाति अपनी कमोजरियों के बावजूद तरक्की नहीं करते  बल्कि बहुधा उनके माध्यम से ऐसा होता है। जब मुख्यतः हमारी कमजोरियाँ जीवन में दृश्यमान हो जाती है तब हम एक नये विवेक को पाते, दूसरों के संग निकटता अनुभव करते और ईश्वर से अपने मिलन को पाते हैं। 

पोप ने कहा कि इस संस्थान में आप का समय नयी शुरूआत का एक अवसर हो, आप ईश्वर से शांति स्थापित करते हुए बिना भय के अपने पविवारों और समाज का आलिंगन करने हेतु लौटें। “जब हम सच्चे रुप में स्वीकारते तो वह हमें कमजोर नहीं करता बल्कि  हमेें ईश्वर और दूसरों के चेहरों के पहाचने हेतु खोलता है।”

पोप लियो की संवेदना
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूँ यह स्थान, इसकी संरचना और संस्थान, हमारे लिए सीमाओं की वास्तविकता को सक्त और दर्द पूर्ण बनते हैं-स्वतंत्रता में जीवनयापन करने की अयोग्यता, अपनी संतानों को आलिंगन नहीं कर पाना और अन्य दूसरी तरह की चीजों से वंचित होना। “मैं आप के निद्राविहीन रातों के बारे में सोच सकता हूँ, जबकि आप अपने प्रियजनों की कमी का अनुभव करते या उनकी बारे में विचार करते जिन्होंने आप को चोट पहुँचाया है। मुझे पता है कि आप निराश हैं क्योंकि आपको कोई ऐसा मददगार इंसान नहीं मिला जिस पर भरोसा किया जाये, जिसने आपको फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की हो, और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया हो, जब आपको सबसे ज़्यादा इसकी ज़रूरत थी। और शायद आपको ऐसा लगता है कि यह सब एक खुले घाव की भांति है जो कभी नहीं भर सकता है।

इसी कारण से मैं इस बात पर जोर देता हूँ कि कैदखाना एक परिवर्तन और मनफिराव, विकास, सीखने और नये कौशल और ज्ञान को प्राप्त करने का स्थल बने। मानवीय कमज़ोरी को सबसे दर्दनाक रूप में अनुभव करने के बाद, कई लोगों ने अपने जीवन के रेगिस्तान को एक फलते-फूलते बगीचे में बदलना सीख लिया है। वास्तव में, ईश्वर की कृपा से, घने अंधेरे से बाहर निकलना और उम्मीद की छोटी-छोटी किरणें जगाना संभव है। रोशनी की ये किरणें इन दीवारों के परे भी फैलती हैं-आपके परिवारों तक, यहाँ काम करने वालों के बीच और पूरे समाज में।

hindi Survey Popup Image