पोप लियो 14वें ने विश्व स्वास्श्य संघ के ताइपेई घोषणा में बदलाव करने वाले विश्षज्ञों से स्वास्थ्य डेटाबेस और बायोबैंक के लिए नैतिक सुरक्षा को मज़बूत करने की अपील की, और तेज़ी से बदलती तकनीकी के युग में मानव गरिमा की सुरक्षा पर ज़ोर दिया।
पोप फ्राँसिस ने वाटिकन प्रेरितिक संग्राहालय और प्रेरितिक पुस्तकालय का विस्तार करने का आदेश जारी किया है, जिसमें कलीसिया के अपने ऐतिहासिक दस्तावेजों को संरक्षित करने और उन्हें वैश्विक सांस्कृतिक समुदाय के लिए सुलभ बनाने के प्रति समर्पण की पुष्टि की गई है।
“जब हम दूसरों की सेवा करना सीखते हैं, तब ध्यान और चिंता का हर भाव, कोमलता की हर अभिव्यक्ति एवं करूणा का हर कार्य, ईश्वर के प्रेम का प्रतिबिम्ब बन जाता है।”
वाटिकन के फाब्रिका दी सान पिएत्रो को पोप फ्राँसिस ने एक चुनौती देते हुए कहा कि संत पेत्रुस महागिरजाघर को "उचित और रचनात्मक तरीके से" संरक्षित करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का उचित उपयोग करें।
पोप फ्राँसिस ने कलीसिया को सुसमाचार सुनाने के लिए रोज़री की महत्ता को फिर से खोजने का आह्वान किया है। उन्होंने यह बात इटली के पोम्पेई तीर्थालय में रोजरी की माता मरियम की पेंटिंग के आने के 150 साल पूरे होने पर लिखे अपने पत्र में कही।
रक्तदाता संघों के इतालवी महासंघ के प्रतिनिधियों से इसकी स्थापना की 65वीं वर्षगांठ पर पोप फ्राँसिस ने शनिवार सुबह वाटिकन के संत पौल षष्टम सभागार में मुलाकात की और रक्तदान के आध्यात्मिक आयाम को हृदय में स्थित ख्रीस्तीय प्रेम की गवाही के रूप में रेखांकित किया।
पोप जॉन पॉल द्वितीय और मार दिन्खा चतुर्थ के "कॉमन क्रिस्टोलॉजिकल डिक्लेरेशन" पर हस्ताक्षर करने के तीस साल बाद पोप फ्राँसिस ने असीरियन प्राधिधर्माध्यक्ष मार आवा की अगवानी की, जिसने काथलिक और पूर्वी कलीसियाओं के बीच 1500 साल के सैद्धांतिक विवादों को समाप्त कर दिया: "आइए हम पूर्ण एकता की ओर एक साथ चलें और काम करें"
विएना से आये "बिगेगनुन सेन्ट्रुम" अर्थात् साक्षात्कार केन्द्र के सदस्यों ने शुक्रवार को वाटिकन में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। "बिगेगनुन सेन्ट्रुम" में एकजुट विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों का अभिवादन करते हुए सन्त पापा फ्राँसिस ने कहा कि हम सबको एक दूसरे की ज़रूरत है तथा हम सब एक दूसरे को समृद्ध बनाने के लिये बुलाये गये हैं।
पोप फ्राँसिस ने स्पेन में तालावेरा दे ला रेइना की ऑगुस्टीनियन बहनों से मुलाकात के दौरान सभी धर्मबहनों से आग्रह किया कि वे धर्मसंघी समुदायों के हिस्से के रूप में प्राप्त अनेक लाभों की सराहना करें।
सेर्विया के राष्ट्रपति अलेकसांदर वूचिक को प्रेषित एक तार संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है जिसमें 14 लोग मारे गए हैं।
आमदर्शन समारोह के दौरान पोप फ्रांसिस ने उन सभी पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना की जो स्पेन, खासकर वालेंसिया में भीषण बाढ़ से तबाह हैं, तथा युद्ध की क्रूरता से पीड़ित हैं, उन्हें असहाय लोगों की माता मरियम (देसेम्परादोस) को समर्पित किया।
पोप फ्राँसिस ने विश्वासियों को मध्यस्थता की प्रार्थना करने का प्रोत्साहन दिया है क्योंकि इसके द्वारा हम दूसरों के लिए प्रार्थना करते हैं और यह एक निःस्वार्थ प्रार्थना है।
पोप फ्राँसिस ने अपनी एक नई किताब “विश्वास एक यात्रा है” की प्रस्तावना लिखी है। किताब को वाटिकन पब्लिशिंग हाऊस (एलईवी) द्वारा 6 नवम्बर को प्रकाशित किया गया, जिसमें विश्वास के ईशशास्त्रीय सदगुण पर पोप के कई भाषणों के अंश शामिल हैं।
पोप फ्रांसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में पवित्र आत्मा के एक महत्वपूर्ण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि वे हमें निवेदन प्रार्थना करना सीखलाते हैं।
'डॉन मिम्मो' के नाम से मशहूर नेपल्स के महाधर्माध्यक्ष दोमेनिको बत्तालिया कार्डिनलों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें अगले 7 दिसंबर को लाल टोपी मिलेगी। कलाब्रिया में जन्मे और 2020 से इटली के नेपल्स के महाधर्माध्यक्ष के रूप में वे जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए जाने जाते हैं। इंडोनेशिया के धर्माध्यक्ष सुकुर द्वारा कार्डिनल न बनाए जाने के अनुरोध के बाद अब पुनः नए कार्डिनल्स की संख्या 21 हो गई है।
पोप फ्रांसिस ने “कलीसिया खुला अस्पताल” के तीसरे सम्मेलन में कार्यरत लोगों से भेंट की और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ख्रीस्त की घोषणा, सामाजिक असमानता को दूर करने तथा आशा के बीज बोने का संदेश दिया।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान पोप फ्राँसिस ने इस बात पर जोर दिया कि बाह्य अभ्यास अधिक मायने नहीं रखता बल्कि हम एक दूसरे को किस तरह प्यार करते हैं वही मायने रखता है।
2 नवम्बर को काथलिक कलीसिया की परम्परा अनुसार, मृत विश्वासियों की याद करते हुए, पोप फ्राँसिस ने रोम के लौरेंतीना कब्रस्थान में ख्रीस्तयाग अर्पित किया तथा विश्व के सभी मृतविश्वासियों के लिए प्रार्थना की।