पास्का में तेहरान के कार्डिनल : ख्रीस्त, कठिनाईयों के बीच भी नया जीवन लाते हैं
जब ईरान युद्ध बढ़ता जा रहा है तथा आम लोगों को और ज्यादा तकलीफ हो रही है, तेहरान के कार्डिनल ने उम्मीद जताई है कि मसीह में हमारा नया जीवन ईरानी ख्रीस्तीयों को आज की मुश्किलों को सहने की हिम्मत देगा।
तेहरान-इस्फहान के लैटिन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल दोमिनिक जोसेफ मैथ्यू, पास्का महापर्व के लिए संत पेत्रुस महागिरजाघर में पोप लियो 14वें और अपने भाई कार्डिनलों के साथ शामिल हुए।
कार्डिनल ने 9 मार्च को बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद वे ईरान में इटालियन राजदूतावास के एक कर्मचारी के साथ रोम आ गए थे।
रोम में पास्का मनाने के बाद, कार्डिनल मैथ्यू ने अपने धर्मप्रांत के विश्वासियों को एक संदेश लिखा, जिसमें ईरान के सभी लैटिन रीति के काथलिक शामिल हैं, ताकि उन्हें अपनी आध्यात्मिक नजदीकी का भरोसा दिलाया जा सके।
वाटिकन की फिदेस न्यूज एजेंसी द्वारा पास्का सोमवार को प्रकाशित अपने संदेश में, कार्डिनल ने कहा कि उनका पास्का अनुभव “दूरी के सापेक्षता की समझ” और नजदीकी एवं दूर होने के मेल से पहचाना गया।
उन्होंने कहा, “मैं खुद को मुझे सौंपे गये झुंड से दूर पाता हूँ, युद्ध की घटनाओं से अलग, आपको फिर से पाने का इंतजार कर रहा हूँ।” “और फिर भी, पवित्र रात में, मैंने आप सभी को अपने दिल में लेकर पास्का जागरण मनाया: अपने झुंड से दूर, लेकिन, इसी वजह से, एक रहस्यमय तरीके से, आप में से हर एक के करीब।”
कार्डिनल मैथ्यू ने कहा कि वे संत पेत्रुस महागिरजाघर के गुंबद के नीचे, “विश्वव्यापी कलीसिया के चिन्ह, संत पेत्रुस के उतराधिकारी और पूरी काथलिक कलीसिया के साथ दृश्यमान एकता में खड़े थे।”
उस अनुभव में, कार्डिनल ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि अपने झुंड से उनकी शारीरिक दूरी उन्हें एक पुल की तरह दूर रहने का मौका दी जो सभी ख्रीस्तीयों को ख्रीस्त से जोड़ता है।
उन्होंने कहा, “संतों की संगति में और संस्कारों की कृपा में, सबसे बढ़कर यूखरिस्ट में, हम सच में एक हैं, तब भी जब हम स्पष्ट रूप में नहीं दिखते।” “जो आँखों को दूरी लगती है, विश्वास में, वह संगति बन जाती है।”
उन्होंने चिंतन किया कि पास्का जागरण, रात और रोशनी के बीच की सीमा तय करता है, इसे उन्होंने ख्रीस्त की रोशनी से रोशन रात कहा, जो चाँद के समान, कुँवारी मरियम की याद दिलाती है।
उन्होंने कहा, “जैसे चाँद सूरज की रोशनी को प्रतिबिम्बित करता है, वैसे ही वे (मरियम) सभी जीवों के स्रोत की ओर इशारा करती हैं: अपने बेटा, येसु ख्रीस्त, सच्चे ईश्वर और सच्चे इंसान की ओर।”
कार्डिनल मैथ्यू ने उन महिलाओं के बदलाव को याद किया जिन्होंने येसु की खाली कब्र देखी थी, जब वे मौत और अंधेरे की यादों से भाग रही थीं, जो "पवित्र डर से भरा था जो विश्वास को खोलता है।"
जब ख्रीस्तीय अंतिम पुनरुत्थान का इंतजार कर रहे हैं, कार्डिनल ने कहा "इस 'भविष्य' के पुनरुत्थान को पहले से मौजूद रहस्य के साथ जोड़ा जाना चाहिए: कृपा के जरिए विश्वासी के जीवन में काम करनेवाला पुनरुत्थान के रूप में" । "पुनरुत्थान मसीह में, नया जीवन पहले ही शुरू हो चुका है, भले ही यह अभी भी मुश्किलों से गुजर रहा हो।"
कार्डिनल मैथ्यू ने ईरान के लैटिन रीति के काथलिकों के प्रति अपने दिल से नजदीकी व्यक्त की, क्योंकि वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वे एक बार फिर शारीरिक सामीप्य की खुशी प्राप्त करेंगे।
तेहरान के कार्डिनल ने अंत में कहा, "मसीह में, जो जीवित और पुनर्जीवित हुए हैं, नजदीकी और दूरी बदल जाती है।" "सिर्फ वही बचा है, जो हमें जोड़ता है, हमारी रक्षा करता है, और हमारा मार्गदर्शन करता है, जब तक कि हम एक बार फिर एक चरवाहे के नीचे एक झुंड के रूप में इकट्ठा न हो जाएं।"