पोप फ्राँसिस ने स्पेन के बर्गोस सेमिनरी समुदाय से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वे स्पेन के वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को "झूठी मानवीय सुरक्षा" से मुक्त करके ईश्वर से भर दें।
पोप फ्राँसिस ने “बुजूर्गों के फाऊंडेशन” (ग्रेट एज फाऊंडेशन) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभागियों से मुलाकात करते हुए कहा कि अंतर-पीढ़ीगत स्नेह में समाज को बदलने और ज्ञान प्रदान करने की शक्ति होती है।
10 साल पहले, आज ही के दिन पोप फ्राँसिस ने संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में समारोही ख्रीस्तयाग के दौरान पोप जॉन 23वें और पोप जॉन पॉल द्वितीय को संत घोषित किया था। ऐतिहासिक उथल-पुथल के समय में, प्रिय संत पापाओं ने उस आशा और खुशी का साक्ष्य दिया जो येसु के साथ मुलाकात से आती है।
वाटिकन में शुक्रवार को इतालवी चेकर्स संघ के सदस्यों ने अपने शतवर्षीय समारोह के उपलक्ष्य में पोप फ्रांसिस का साक्षात्कार कर उनका सन्देश सुना। इस अवसर पर पोप ने कहा कि चेकर्स का खेल बुद्धि को प्रखर करता है तथा सबसे अच्छी बात यह कि यह सबके लिये उपलभ्य है।
स्पेन के "पोप फ्रांसिस मेमोरियल" न्यास के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को वाटिकन में पोप फ्राँसिस का साक्षात्कार कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पोप फ्राँसिस वृद्धों एवं बच्चों के पक्ष में किये जानेवाले उक्त न्यास के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।