पोप लियो : मानव सम्मान को नष्ट करना पृथ्वी को कुरूप बनाना है
पेरू के अमेज़न शहर पुकाल्पा में मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए, पोप लियो 14वें ने जीवन की देखभाल और धरती की देखभाल के बीच गहरे संबंध पर ज़ोर दिया, अमेज़न बेसिन की तबाही और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर दुःख व्यक्त किया।
पोप लियो ने पेरू की अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान पुकाल्पा के “विला डेपोर्टिवा रीजनल उकायाली” में पवित्र मिस्सा बलिदान आर्पित किया।
पोप ने अपने प्रवचन के शुरू में कहा कि मैं बड़े आनंद में आप सभों के संग यह यूख्रारीस्तीय बलिदान अर्पित करता हूँ। जब हम विश्वास के साथ ईश्वर की बलिवेदी के चारो ओर जमा होते हैं तो उनके वचन हमारे जीवन में प्रवेश करते और हमें अर्थ से भर देते हैं। यह हम सभों के लिए मुक्ति की घोषणा है, जो इस शहर में आज हो रही है। सुसमाचार जिसका श्रवण हमने किया हमारे लिए एक दृष्टांत की चर्चा करता हो जो ईश्वर के संग हमारे संबंध पर चिंतन करने हेतु निमंत्रण देता है।
येसु एक स्वामी का अपने सेवकों के संग अनुभव का जिक्र करते हुए हमारा ध्यान भी विशेष रूप से आकर्षित कराते हैं जिससे हम उनके वचनों का सही अर्थ खोज सकें। एक स्वामी होने का अर्थ ईश्वर के लिए क्या है? एक व्यक्ति के लिए सेवक होने का अर्थ क्या है? ये शब्दावली जिसे दुनिया शक्ति और अधिकार के अर्थो में देखते हैं, येसु के द्वारा घोषित किये जाने पर यह एक नये और आश्चर्यजनक अर्थ को प्रकट करती है। वे उनकी चर्चा करते हैं ताकि हम अपने सोचने और काम करने का तरीका बदल सकें। येसु दुनिया में उन लोगों को आज़ादी देते हैं जो नौकर हैं, और उन लोगों को बदलना चाहते हैं जो खुद को मालिक समझते हैं। एकमात्र सच्चा स्वामी हमें अपनी ज़िंदगी बदलने के लिए बुलाते हैं, हमें भाईचारे के लिए बुलाते और उन रिश्तों और समाज को बदलने के लिए कहते हैं जिसमें हम रहते हैं।
ईश्वर का स्वाभाव
पोप ने कहा कि हम ख्रीस्त को सुनें, वे हमें दृष्टांन में क्या कहते हैं, “शाबाश भले, और ईमानदार सेवक” स्वामी कहते हैं, “स्वामी के संग आनंद में सहभागी हो।” (मत्ती. 25.21) सर्वप्रथम, प्रशंसा हमारे लिए इस बात को व्यक्त करता है कि अच्छा और विश्वासी होने का अर्थ, उनमें विश्वास करना है। क्या जिन्हें वे हमें करने को कहते हैं, वह शोषण या अपने को उनसे दूर करने की निशानी नहीं है बल्कि बांटने और आनंद की गारंटी है। सर्वप्रथम ईश्वर हमारे लिए अच्छे हैं और वे हमें अच्छाई को प्रदान करते हैं। यह हमारे लिए मूल्यवान निधि की भांति है जिसकी चर्चा सुसमाचार हमारे लिए करता है, जो हमारे लिए एक उत्तरदायित्व और एक कार्य बनता है जिससे हम अच्छे कार्यों के माध्यम फल उत्पन्न करें। ये निधि ईश्वर के उपहार हैं जो हमारे जीवन को अच्छा बनाते हैं जिनका उपयोग करते हुए हम न्याय, सच्चाई की खोज, पड़ोसियों और समाज की सेवा करते हैं। ऐसा करने के द्वारा हम उपहारों में वृद्धि लाते हैं उन चीजों को विवेकपूर्ण ढ़ंग से उपयोग करते जिन्हें ईश्वर ने हमें दिया है।
वहीं दूसरी ओर दृष्टांत हमारे लिए “दुष्ट और आलसी सेवक का जिक्र करता है, (मत्ती. 25.26) जिसे स्वामी कहते हैं, “तुम्हें पता था कि मैं जहाँ नहीं बोता वहाँ लुनता हूँ और जहाँ नहीं बिखेरा वहाँ जमा करता हूँ।” येसु के शब्द हमें परीक्षा में डालते हैं। क्या स्वामी, अर्थात ईश्वर अपने सेवकों के लिए नेक और उदार नहीं है? निश्चित ही वे हैं। फिर भी, कुछ हैं जो उनपर विश्वास नहीं करते हैं, वे उन्हें क्रूर, दयाहीन और शोषण करने वाले व्यक्ति के रूप में देखते हैं। (24) ईश्वर, वहीं दूसरी ओर हमें कहते हैं, मैं तुम्हारी योग्यताओं पर भरोसा करता हूँ, मैं तुम्हारे जीवन में सीमाएं निर्धारित नहीं करता बल्कि मैं तुम्हें प्रेम करता हूँ। मैं अपनी चीजों को तुम्हारे संग साझा करता हूँ और उन्हें तुम्हारे लिए देता हूँ जिससे वे सभों की खुशी के लिए फलदायक हो सकें। अतः, दृष्टांत में नौकर इसलिए बुरा है क्योंकि वह ईश्वर को इस दुनिया के मालिकों जैसा समझता है, जो अक्सर खुद को ईश्वर जैसा समझते हैं। येसु न सिर्फ़ नौकर के आलस्य को, बल्कि उसके भी बढ़कर उसके दुष्ट विचारों के लिए भी डांटते हैं। इस तरह, दृष्टांत हमें डर से निकलकर प्रभु पर भरोसा करने के लिए कहता है; यह हमें अपने को ईश्वर की संतानों के रुप में देखने को कहता है।
उपहारों का सही उपयोग
पोप ने कहा कि येसु का दृष्टांत आज के संदर्भ में बहुत अर्थपूर्ण है क्योंकि यह हमें इस बात के लिए विचार करने की चुनौती देता है कि हम ईश्वर के उपहारों का उपयोग कैसे करते हैं- सबसे पहले, जीवन और धरती के उपहार का। ये दोनों एक दूसरे के संग निकटता से जुड़ी हुई हैं, एक के बिना दूसरे का अस्तित्व नहीं रह जाता है। हमारा जीवन और पृथ्वी का स्वास्थ्य साथ-साथ चलते हैं। इस तरह जो कुछ मानवीय सम्मान को नष्ट करता है वह पृथ्वी की सुन्दरता को भी उजाड़ता है। पृथ्वी के लिए मानव के मेहनत और देखरेख साथ-साथ चलते हैं इस कारण सभी मजदूरों का शोषण अपने में पर्यावरण को नष्ट करना है। सामाजिक शांति और पारिस्थितिक संतुलन साथ-साथ चलते हैं, इसलिए लोगों के खिलाफ हिंसा पृथ्वी के खिलाफ हिंसा है, और पृथ्वी के खिलाफ हिंसा मनुष्यों के खिलाफ हिंसा है।
