नाबालिगों की सुरक्षा के लिए परमधर्मपीठीय कमीशन ने अक्टूबर की अपनी आम सभा समाप्त की, जिसमें पीड़ितों की भागीदारी, समर्पित जीवन में सुरक्षा और बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा देनेवाली बातों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बॉम्बे महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष, बिशप दोमिनिक सावियो फर्नांडीस ने देश और देश के युवाओं के लिए प्रार्थना की एक जोरदार अपील जारी की है। उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं पर हो रहे उत्पीड़न की निंदा की है।
4 अक्टूबर को विपक्षी कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरे दिन रैली निकालकर चुनाव आयोग के प्रमुख से इस्तीफे की मांग की। उनका आरोप है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर बदलाव के दौरान गड़बड़ी हुई है।
पश्चिम बंगाल में एक ईसाई समूह ने अल्पसंख्यकों के हितों और मानवाधिकारों की रक्षा करने वाली केंद्रीय संस्थाओं से तुरंत दखल देने की अपील की है। यह अपील राज्य भर में ईसाइयों, उनके चर्चों और संस्थानों पर लगातार हुए हमलों के बाद की गई है।
भारत का चुनाव आयोग निष्पक्षता का शांत प्रहरी माना जाता था—एक ऐसी संस्था जो नागरिकों को नतीजे स्वीकार करने का भरोसा देती है, भले ही उनकी पसंद की पार्टी हार जाए। लेकिन हालिया खुलासों से पता चलता है कि यह संस्था अपने उस वादे से भटक गई है।
पोप लियो 14वें ने वाटिकन की वाटिका में जेंडरमरिया वाटिकन सेवा में नियुक्त स्विस सैन्य दल के शपथ ग्रहण समारोह का मिस्सा बलिदान अर्पित किया। पोप ने अपने प्रवचन में सेवा, रक्षा और सुरक्षा करने के अर्थ पर प्रकाश डाला।
संस्कृति और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन कार्यक्रम के तहत, “संभावना की कला: सबों को साथ लाना” की विषयवस्तु से जमा हुए, कलाकारों और क्यूरेटरों को पोप लियो 14वें ने संबोधित करते हुए कहा कि आप को कलीसिया की जरुरत है।
एड टू द चर्च इन नीड की कार्यकारी अध्यक्ष रेजिना लिंच का कहना है कि “मिलियन बच्चों की रोजरी विन्ती” पहल से परिवारों में प्रार्थना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
लूथेरन विश्व संघ के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हुए, पोप लियो 14वें ने ख्रीस्तीयों को मसीह की गवाही देने और दुनियाभर में “कृपा की यात्रा” जारी रखने का प्रोत्साहन दिया।
अलग-अलग धर्मों के प्रति सम्मान और मानवीय कृतज्ञता दिखाते हुए, केरल के एक ऑर्थोडॉक्स ईसाई पुरोहित ने एक बुजुर्ग महिला के हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार के लिए अपना घर खोल दिया। इस महिला ने उनके परिवार की देखभाल में 26 साल बिताए थे।
दिल्ली के आर्चबिशप अनिल जे. टी. काउटो ने ईसाइयों से आग्रह किया कि वे व्यक्तिगत रूप से अपना हृदय परिवर्तन करें और प्रेम, एकता, सेवा और कार्यों के माध्यम से सुसमाचार को जीकर मसीह के विश्वसनीय गवाह बनें।
पीढ़ियों से, कलीसिया को अलग-अलग तरह के लोगों के बीच रहने से ताकत मिलती रही है। ईसाई लोग दूसरे धर्मों, भाषाओं और जातियों के पड़ोसियों के साथ बड़े हुए, और इस रोज़ाना के मेल-जोल से साथ मिलकर रहने की आदत बनी, जिसे गाँवों और शहरों में चुपचाप अपनाया गया।
चर्च के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के धर्म के आधार पर जनसंख्या का डेटा इकट्ठा करने के कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि इससे लोग बंटते हैं और संविधान में गारंटीकृत धर्मनिरपेक्ष ढांचे को नुकसान पहुंचता है।
पंजाब में ईसाई और मुस्लिम नेताओं ने एक हिंदू धर्मगुरु पर धर्म परिवर्तन के बारे में बेबुनियाद बातें कहकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया है।
कैथोलिक कलीसिया ने जेसुइट फादर मायरन जे. परेरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पत्रकार, लेखक, शिक्षक और प्रगतिशील विचारक के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी।
2 अक्टूबर को नई दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकालीं। इनमें युवाओं की अगुवाई वाली मशहूर "कॉकरोच" पार्टी के सदस्य भी शामिल थे। वे वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे।
फ्रांस की अपनी प्रेरितिक यात्रा के अंत में मेट्ज़ से रोम की विमान यात्रा में पत्रकारों से बात करते हुए, पोप लियो 14वें ने झगड़ों और उन्हें बनाए रखनेवाले आर्थिक फायदों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कलीसिया “सुसमाचार का प्रचार करने के लिए अपनी आवाज उठा रही। कुछ लोग हथियार उद्योग से अमीर हो रहे हैं; इन अरबों (रूपयों) का इस्तेमाल दुनिया में भूख जैसी समस्याओं को हल करने के लिए किया जा सकता है।”
पोप लियो 14वें ने “शांति और एकता के लिए यूरोप की जड़ें” विषय पर एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि यूरोप की ख्रीस्तीय जड़ें “हमें यह अधिक स्पष्ट रूप से समझने में मदद करती हैं कि ऊपरवाले के लिए खुलापन हमेशा मानव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और सभ्यता का एक जीता-जागता जरिया है।”