कॉन्फ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स ऑफ इंडिया (CCBI) के पारिवारिक आयोग ने 26 जुलाई को गोवा के पंजिम में आर्चबिशप हाउस में एक क्रांतिकारी विवाह पोर्टल का अनावरण किया।
मध्य प्रदेश राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र शाखा ने एक कैथोलिक स्कूल में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाई हैं, जहाँ ईसा मसीह, माता मरियम और अन्य संतों की मूर्तियाँ रखी गई थीं।
पोप फ्रांसिस ने मंगलवार 30 जुलाई को मिस्सा सेवकों के 13वें विश्व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में करीबन 70 हजार युवाओं से भेंट की और उन्हें अपना छोटा संदेश दिया।
कार्डिनल जीन-क्लाउड होलेरिक ने वाटिकन न्यूज़ से वेदी सेवकों की अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रा के बारे में बात की, इस सप्ताह 50,000 से अधिक वेदी सेवक रोम में हैं।
हर साल 30 जुलाई को मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है और इस साल की थीम है "मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में किसी भी बच्चे को पीछे न छोड़ें।" मानव तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क - तलिथा कुम की अंतरराष्ट्रीय समन्वयक सिस्टर एबी एवेलिनो का कहना है कि सबसे कमजोर समूहों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
व्यापक उथल-पुथल के बीच, वेनेजुएला के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने कहा कि वे "वेनेजुएला के अंदर और बाहर के उन सभी लोगों के साथ अपनी आवाज़ मिलाते हैं जो मतपत्र परिणामों के सत्यापन की मांग करते हैं।"
फिलीपींस की कलीसिया मानव तस्करी से निपटने में सबसे आगे है और विश्व तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर, विश्वासियों से अपील करती है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें कि कोई भी बच्चा इस खतरनाक अंतरराष्ट्रीय घटना के बीच पीछे न छूट जाए।