सर्जरी उपरांत पोप के स्वास्थ्य में सुधार जारी

वाटिकन प्रेस कार्यलय ने पोप लियो स्वास्थ्य संबंधी खबरों से बारे में कह कि बुधवार सुबह सर्जरी के बाद उनके खून की जाँच और धाती का एक्स-रे लिया गया।

वाटिकन कार्यलय ने 14 अक्टूबर की दोपहर को डॉ. लुइजी कार्बोन और जेमेली अस्पताल  में थोरेसिक सर्जरी के प्रधान प्रोफेसर स्टेफानो मार्गरीतोरा, जिन्होंने चिकित्सक दल के साथ पोप की सर्जरी की थी उनके स्वास्थ्य में सुधार संबंधी एक बयान जारी करते हुए कहा, “आज सुबह सर्जरी के बाद संत पापा के खून की जाँच और छाती का एक्स-रे कराया गया जो पहले से निर्धारित था। जाँच नतीजों से पता चलता है कि सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार सामान्य रुप से हो रहा हैः जिस रूप में सर्जरी हुई है उसके मुताबिक स्वास्थ्य में सुधार एक अच्छी निशानी को व्यक्त करती है।

बयान में कहा गया, “पोप की श्वसन फिजियोथेरेपी हुई है और उन्होंने अपने कमरे में घूमना-फिरना शुरू कर दिया है। उन्होंने सामान्य रूप से भोजन ग्रहण करना भी शुरू कर दिया है, इस भांति उन्होंने सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन ग्रहण किया। उनके ठीक होने की प्रक्रिया उम्मीद के अनुसार चल रही है।"

शाम के करीबन साढ़े आठ बजे, वाटिकन प्रेस कार्यालय के प्रवक्ता मातेओ ब्रूनी ने पत्रकारों को बताया कि संत ने बुधवार दोपहर जेमेली अस्पताल की 10वीं मंजिल पर उनके लिए खास रूप से तैयार किए गए एक कमरे में पवित्र मिस्सा में भाग लिया।

hindi Survey Popup Image