5,000 से ज्यादा जुबली स्वयंसेवक (वॉलंटियर), जिन्होंने आशा की जयन्ती के दौरान 33 मिलियन से ज्यादा तीर्थयात्रियों का साथ दिया, संत पेत्रुस महागिरजाघर के पवित्र द्वार में प्रवेश किया, प्रतीकात्मक रूप से, इसके द्वारा पवित्र वर्ष का समापन हो गया।
जिनेवा में आयोजित संयुक्त राष्ट्र के जनहित के लिए आई शिखर सम्मेलन में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन द्वारा हस्ताक्षरित एक संदेश में, पोप लियो 14वें ने राष्ट्रों को सार्वजनिक हित के लिए कार्य करने हेतु ढाँचे और नियम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
"शांति स्थापना के धार्मिक आयाम" वाटिकन में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शीर्षक है, जिसका उद्देश्य काथलिक कलीसिया के साथ-साथ शांति स्थापना में लगे अन्य धर्मों और संस्थाओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना है।
पोप लियो 14वें के आगमन और रविवार को मिस्सा समारोह से पहले, कास्टेल गंडोल्फो में संत थॉमस पल्ली के पल्लीपुरोहित अपने पल्लीवासियों की खुशी, उत्साह और विश्वास को साझा करते हैं।
8,000 से अधिक बोस्नियाई मुसलमानों की जान लेने वाले भीषण नरसंहार के तीस साल बाद, सारायेवो के महाधर्माध्यक्ष तोमो वूकसिच ने दर्द और निराशा पर काबू पाने के लिए संवाद और समझदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।
वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में शिक्षा के प्रति समर्पित सर्वाधिक विशाल वैश्विक निधि - ग्लोबल पार्टनरशिप फॉर एजुकेशन की महानिदेशक लौरा फ्रिजेंती ने यूक्रेन में युद्ध के कारण बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बात की।
गाजा पट्टी के डेर अल-बलाह में राहत सहायता वितरण का इंतज़ार कर रहे बच्चों के मारे जाने की निन्दा कर संयुक्त राष्ट्र संघीय बाल निधि यूनीसेफ ने इसे "अकल्पनीय" बताया है।
मानवीय गलियारों की पहल के तहत, 119 अफ़ग़ान शरणार्थियों का एक समूह पाकिस्तान से रोम पहुँच गया है। संत इजीदियो समुदाय, इस समूह के परिवारों और व्यक्तियों को उनके एकीकरण की प्रक्रिया के दौरान समर्थन देना जारी रखेगा।
यूक्रेन में युद्ध अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यूनिसेफ की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 70% या 35 लाख यूक्रेनी बच्चे बुनियादी वस्तुओं और सेवाओं से वंचित हैं।
दक्षिण सूडान अपनी स्वतंत्रता की 14वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस अवसर पर बेन्टियू के धर्माध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे शांति को केवल एक अमूर्त विचार के रूप में ही न अपनाएं, बल्कि सुसमाचार के मूल्यों पर आधारित ठोस, रोजमर्रा के अपने कार्यों में व्यक्त करें।
हमारे समय की तात्कालिक पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु, दक्षिण भारत के तमिलनाडु धार्मिक सम्मेलन (टीएनसीआर) ने "प्रकृति दिव्य है - पृथ्वी की रक्षा के लिए एक महान आंदोलन" शीर्षक से एक परिवर्तनकारी पर्यावरणीय पहल शुरू की है।
केरल के कोच्चि स्थित कार्मेलाइट्स ऑफ मैरी इमैक्युलेट मण्डली द्वारा प्रबंधित राजगिरी कॉलेज ऑफ सोशल साइंसेज (स्वायत्त) को भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्य संस्थानों में दूसरा स्थान मिला है।
देश के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य महाराष्ट्र में सरकार द्वारा कथित धर्मांतरण से निपटने के लिए एक कानून बनाने की योजना की घोषणा के बाद ईसाई नेताओं ने धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
लगभग 7,000 ईसाइयों ने मुंबई की सड़कों पर मार्च निकाला और एक हिंदू समर्थक सांसद की गिरफ्तारी और सजा की मांग की, जिसने हाल ही में पुरोहितों और मिशनरियों पर हमला करने और उनकी हत्या करने के लिए भारी इनाम घोषित किया था।
भारत में कैथोलिक चर्च के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण में, दक्षिण भारत के चेन्नई स्थित सेंट थॉमस राष्ट्रीय तीर्थस्थल को 3 जुलाई को परमधर्मपीठ द्वारा माइनर बेसिलिका का दर्जा प्रदान किया गया।
रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के बाद, पोप लियो 14वें उन सभी लोगों के प्रति "हार्दिक संवेदना" व्यक्त किया जिन्होंने टेक्सास में विनाशकारी बाढ़ में अपने प्रियजनों को खो दिया है।
धर्म के सिद्धांत के लिए धर्मविभाग ने प्रेसोव के महाधर्माध्यक्ष को बीजान्टिन रीति काथलिकों के लिए एक पत्र भेजा है, जिसमें स्लोवाकिया के माउंट ज़्विर से जुड़े कई आध्यात्मिक फलों की पुष्टि की गई है, जहाँ कथित तौर पर 1990 और 1995 के बीच लिटमानोवा के छोटे से गाँव के पास मरियम के दर्शन हुए थे।