पोप लियो ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह की धर्मशिक्षा माला में पवित्रता हेतु विश्वासियों की वैश्विक बुलाहट पर चिंतन करते हुए कहा कि यह हर ख्रीस्तीय की बुलाहट है।
पोप लियो 14वें ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह की धर्मशिक्षा माला में द्वितीय वाटिकन महासभा के धर्मसिद्धांत देई बेरबुम पर चिंतन करते हुए ईशवचन और कलीसिया की परंपरा पर विचारमंथन किया।
पोप लियो ने कास्टेल गंडोल्फो में पत्रकारों को एक छोटा सा बयान दिया और मध्य पूर्व के हालात पर टिप्पणी करते हुए लोगों से शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की। होलोकॉस्ट स्मृति दिवस को याद करते हुए, उन्होंने कहा: “आइए, हम सभी तरह के यहूदी विरोधी विचारधारा के खिलाफ लड़ें।”
ऑशविट्ज़ प्रताड़ना और विनाशकारी कैंप के आज़ाद होने के 81 साल बाद, हम होलोकॉस्ट में प्रताड़ित लाखों लोगों को याद करते हैं और इस तरह की “नफ़रत, कट्टरता, नस्लवाद और भेदभाव” को किसी भी रूप में दोबारा होने से रोकने पर ध्यान देते हैं।
लक्जमबर्ग में चेंतेसिमुस अन्नुस प्रो पोंतिफिस फाउंडेशन द्वारा आयोजित 2026 यूरोपीय सम्मेलन को दिए एक संदेश में, पोप लियो 14वें ने कलीसिया की सामाजिक शिक्षा को समाजों को सच्चे सम्मान और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का रास्ता दिखानेवाली बताया।
पोप लियो 14वें चालीसा के दौरान हर रविवार को रोम धर्मप्रांत की पांच पल्लियों का दौरा करेंगे, पल्ली के विभिन्न समुदायों से मिलेंगे और पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।
60वें विश्व सामाजिक संचार दिवस के लिए अपने संदेश में, पोप लियो 14वें ने इस बात पर जोर दिया कि यह जरूरी है कि तकनीकी में नई चीजें, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानव की सेवा करे, न कि मानव की गरिमा को कम करे या उसकी जगह ले।
ईश वचन को समर्पित रविवार के देवदूत प्रार्थना में पोप लियो 14वें ने येसु के मिशन की शुरूआत पर चिंतन किया तथा ख्रीस्तीयों के अपील की कि वे डर या बुरे हालात से परेशान न हों, बल्कि ईश्वर के समय पर भरोसा रखें। उन्होंने विश्वासियों से भाईचारे और शांति के लिए एक ताकत के रूप में मानव की हर परिस्थिति में सुसमाचार का प्रचार करने का प्रोत्साहन दिया।
पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को ख्रीस्तीय एकता और शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया, खासकर हमारे समय में जब मानव गरिमा के सम्मान में कमी और बढ़े हुए अंतरराष्ट्रीय तनाव देखे जा रहे हैं।
पोप लियो ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर वाटिकन द्वितीय महाधर्मसभा के धर्मसिद्धांत देई भेरबुम पर चिंतन करते हुए ईश्वर के संग मानवीय संबंध के सार पर विचार-मंथन किया।
पोप लियो ने 34वें विश्व रोगी दिवस के लिए अपना संदेश जारी किया और विश्वासियों को आमंत्रित किया कि वे समारी की तरह दया भाव दिखायें, और दूसरों के दुःखों को सहकर हम उनके प्रति प्यार प्रकट कर सकते हैं।
आज मुलाकात में शामिल हुए वाटिकन निरीक्षणालय के मैनेजरों और स्टाफ के प्रति, पोप ने उनकी दैनिक सेवा और खास तौर पर पिछले साल की बड़ी घटनाओं: जुबली, पोप फ्राँसिस की मौत और अंतिम संस्कार, और कॉन्क्लेव के दौरान उनके समर्पण के लिए अपना आभार व्यक्त किया। एक सुरक्षित माहौल "प्रार्थना के लिए बहुत मददगार होता है।"
रविवार को वाटिकन में देवदूत प्रार्थना के पूर्व अपने संदेश में पोप लियो 14वें ने ख्रीस्तीयों से कहा कि वे जागते रहें, जो जरूरी है उस पर ध्यान दें, और यह कभी न भूलें कि हम ईश्वर की नजर में कितने मूल्यवान हैं।
जब परमधर्मपीठीय कलीसियाई अकादमी अपनी 325वीं सालगिरह मना रही है, पोप लियो 14वें अपने राजनयिकों को सुसमाचार के आलोक में मेल-मिलाप के रास्ते खोजने के लिए अपने प्रेरितिक बुलाहट को अपनाने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं।
पोप लियो 14वें ने नए साल के दिन स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंताना में लगी दुखद आग में मारे गए लोगों के परिवारवालों से मुलाकात की और उन्हें विश्वास और सांत्वना दी।
पोप लियो 14वें ने इतालवी अखबार ला रिपुब्लिका की 50वीं सालगिरह पर शुभकामनाएँ भेजी हैं, और उम्मीद जताई है कि प्रेस “हमेशा ऐसे संचार को बढ़ावा दे जो स्वतंत्र और बातचीत वाला हो, सच की खोज से प्रेरित हो और बिना किसी भेदभाव के हो।”
पोप की तस्वीरों को संत पॉल महागिरजाघर में पंक्तिबद्ध रखे जाने की परम्परा को जारी रखते हुए, वाटिकन मोजाईक स्टूडियो ने पोप लियो 14वें की तस्वीर तैयार की है जिसे बुधवार को आमदर्शन समारोह के पूर्व एक मुलाकात में पोप लियो के सामने प्रस्तुत किया गया।वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बुधवार को बताया कि संत पेत्रुस कम्पनी के वाटिकन मोजाईक स्टूडियो ने पोप लियो 14वें को समर्पित मोजाईक की एक तस्वीर पूरी कर ली है।
‘पियाज़ा सान पिएत्रो’ पत्रिका के जनवरी संस्करण में, पोप लियो 14वें एक स्विस धर्मशिक्षिका को आशा देते हैं, जो अपनी पल्ली में परिवारों को शामिल करने के लिए संघर्ष कर रही है, यह कहकर कि “धर्मशिक्षा के लिए दिए गए घंटे कभी बेकार नहीं जाते।”
पोप जॉन पॉल द्वितीय द्वारा 1981 में शुरू की गई परंपरा को जारी रखते हुए, पोप लियो ने सिस्टिन चैपल में वाटिकन के कर्मचारियों के 20 बच्चों को बपतिस्मा संस्कार धर्मविधि की अध्यक्षता की।