पोप लियोः हमारे घर ईश्वर के निवास स्थल बनें

पोप लियो 14वें ने लैटिन अमेरीका की प्रेरितिक यात्रा के दूसरे पड़ाव में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए ईशवचन को जीवन का जल घोषित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने छोटे-छोटे कार्यों द्वारा अपने परिवार के द्वारों को खोलने की जरुरत है।

पोप लियो 14वें ने लैटिन अमेरीका की प्रेरितिक यात्रा के दूसरे पड़ाव में, अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंतो अ लोस एस्पानोलेस में 09 नबम्बर को यूख्रारीस्तीय बलिदान अर्पित किया।

पोप लियो ने मिस्सा बलिदान के दौरान अपने प्रवचन में कहा कि आप के संग यूखारीस्तीय बलिदान अर्पित करना मेरे हृदय को आनंद से भर देता है। “आओ, ईश्वर के कार्यों को देखो” स्तोत्रकार हमें आज निमंत्रण देते हैं। अर्जेन्टीना की मेरी इस यात्रा ने मुझे आपके चेहरों में विश्वास के उत्साह को देखने में मदद किया है, जो हमारे अंदर पवित्र आत्मा का महान उपहार है। ईश्वर ने हम अपनी कलीसिया के रूप में एक अति सुन्दर कार्य सौंपा है, जो इस बलिवेदी के चारों ओर उनके प्रति कृतज्ञता के भाव व्यक्त करने हेतु जमा होने में अभिव्यक्त होता है।

कलीसिया का हृदय होने का अर्थ
पोप ने कहा कि लातेरान के महागिरजाघर के समर्पण का महोत्सव, जिसे हम आज मानते हैं, हमें कलीसिया के हृदय होने के अर्थ को व्यक्त करता है। संत जोन लातेरान का महागिरजाघर रोम के धर्माध्यक्ष, पोप का सिंहासन है, इस भांति यह हमारे लिए विश्व भर की कलीसियाओं के मध्य एकता और सहभागिता की निशानी है। यही कारण है यह “सारी कलीसियाओं की माता” कही जाती है।

रोम की कलीसिया के मातृत्व को हम उसकी एकता की सेवा में व्यक्त पाते हैं, जिससे सभी बपतिस्मा प्राप्त एक निवास में, एक दूसरे को भाई-बहनों स्वरूप देख सकें। कलीसिया में हम सभी “ईश्वरीय निवास के सदस्यों” स्वरूप स्वागत किये जाते हैं जिसे प्रेरितों और नबियों की नींव में स्थापित किया गया है, जिसकी आधारशिला स्वयं येसु ख्रीस्त हैं। उनमें सारी संरचना को हम एक साथ जुड़ा हुआ पाते हैं और जो ईश्वर के एक पवित्र मंदिर स्वरुप विकसित होता है। (ऐफि. 2. 19-21)

कलीसिया का उद्देश्य
आज के पाठों के अनुसार मंदिर की यह निशानी हमें विशेष रुप में एक साथ लाती है।

इस संदर्भ में सुसमाचार येसु के एक महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा करता है- येसु रस्सियों का एक कोड़ा बना कर मंदिर से व्यपारियों को खदेड़ते हैं (यो.2.15)। ऐसा करते हुए, वे अपने पिता के निवास को उसके असल उद्देश्य के लिए व्यवस्थित करते हैं। मानवता को हम सदैव ईश्वर के संग “तोलमोल” करते हुए पाते हैं। यह हमारे लिए गैर-ख्रीस्तीय मनोभाव को व्यक्त करता है जहाँ देने में हम पाने की सोच हैं- एक भ्रम कि उनके लिए किसी चीज को देना हमें उनकी निगाहों में एक कृपाप्रात्र बनाता है। येसु इस मनोभाव को उखाड़ फेंकते हैं, क्योंकि ईश्वर पिता हैं, जो सदैव हमें अच्छी चीजें प्रदान करने को तैयार रहते हैं। इस भांति, ईश मंदिर, जो उनकी उपस्थिति का एक स्थल है, पुनः उनकी संतानों के लिए प्रार्थना का स्थल बनता है।

नदी की जलधारा जीवनदायी
पोप ने कहा कि नबी एजेकियेल के दर्शनानुसार, इस निवास से एक नदी की धारा पूर्व की ओर प्रवाहित होती है (एज्र. 47.1)। यह दृश्य अपने में समृद्ध है- इसका जल सभी चीजों को पवित्र करता है, यह जीवन उत्पन्न करता और हर तरह के वृक्षों में फल लाता है जो कभी खत्म नहीं होते हैं। इसका जल अराबा प्रांत की ओर प्रवाहित होता है। इस व्याख्या के साथ, धर्मग्रंथ के पद उस मरूभूमि इलाके की चर्चा करता है जो मृत सागर की ओर जाता है, जहाँ कुछ भी नहीं उगता, जैसा कि इसके नाम से पता चलता है। यद्यपि यह पानी जीवनदायी हो जाता है: वहाँ मछलियाँ बहुतायत में पाई जाती, और हर जीवित प्राणी फिर से सजीव हो जाता है। जहाँ मौत थी, अब वहाँ जीवन है; जहाँ बीमारी थी, वहाँ अब सेहत है; जहाँ बंजरपन था, वह अब फलप्रद है।

जीवन की परिस्थितियाँ
पोप ने कहा कि स्त्रोत में हम धरती और पहाड़ों को समुद्र के तल पर डोलता हुआ सुनते हैं। ये सारी निशानी हमारे लिए बहुधा क्षणभंगुरता और उधल-पुधल को व्यक्त करती है जिसे हम मानव अनुभव करते हैं। हमारे परिवारों में कठिन परिस्थितियाँ हैं- अव्यवस्था, सामाजिक कठिनाई, कठिन रोजगार, घरेलू हिंसा, दर्द भरे अलगाव और नशा जो युवाओं को भविष्य का विनाश करता और पारिवारिक संबंधों को तोड़ता है। इन सारी मुश्किलों और संकटों के बीच, ईश्वर का वचन उम्मीद की किरण बनकर चमकता है: ईश्वर हमारे बीच में हैं; हमें डरने की ज़रूरत नहीं है। “ईश्वर हमारा आश्रय और ताकत है, मुसीबत में आसानी से मिलने वाला मदद” (स्तो. 46:1)। मसीह की  उस चट्टान पर, हमारे परिवार और पूरा समाज अपनी नींव को पाता है जो हमारे घरों को संभालता है और उसे तूफ़ानों से बचाता है( मत्ती 7:24-27)।

hindi Survey Popup Image