माम्मा आन्तुल्ला के नाम से विख्यात मरिया अन्तोनिया दे सान होसे आर्जेन्टीना की एक काथलिक धर्मबहन थीं जिन्होंने दिव्य उद्धारकर्ता की पुत्रियाँ नामक धर्मसंघ की स्थापना की थी।
पोप फ्राँसिस ने दिव्य उपासना और संस्कारों के अनुशासन विभाग के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें याद दिलाया कि पूजन-पद्धति में सुधार के बिना कलीसिया में सुधार नहीं लाया जा सकता है, जिसको ईश्वर के सभी लोगों के लिए होना चाहिए।
पोप फ्राँसिस ने पुरोहितों के लिए रोम में आयोजित सतत् प्रशिक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों से मुलाकात की और करुणा एवं कोमलता का आह्वान करते हुए, उन पवित्र पुरोहितों की सराहना की जो अपने विश्वासियों की सेवा निष्ठा के साथ करते हैं।
दुनिया भर में 50 मिलियन से अधिक लोग गुलाम हैं और उनका शोषण किया जाता है क्योंकि मानव तस्कर अधिक जटिल रूपों में, बच्चों एवं आप्रवासियों सहित कमजोर लोगों को आधुनिक गुलामी के जाल में फंसाते हैं। काथलिक कलीसिया इस घटना के खिलाफ लड़ाई में तेजी से आगे बढ़ रही है जिसे पोप फ्राँसिस ने "मानवता के शरीर में एक खुला घाव" कहा है।
दक्षिण सूडान की सप्ताहभर की यात्रा के आखिरी दिन, कार्डिनल माईकेल चरणी ने मानव तस्करी पीड़ितों की संरक्षिका संत जोसेफिन बखिता के नाम पर एक नाव को आशीष दी।
पोप फ्राँसिस ने शनिवार को इटली के उद्यमी और शिल्पकार परिसंघ के करीब 5000 प्रतिनिधियों से वाटिकन के पौल षष्ठम सभागार में मुलाकात की और उन्हें शांति, भाईचारे एवं सौंदर्य के कारीगर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
परमधर्मपीठ की ओर वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन तथा इटली की ओर से प्रधान मंत्री कार्यलाय के उपाध्यक्ष आलफ्रेडो मानतोवानो ने गुरुवार आठ फरवरी को परमधर्मपीठ स्थित इतालवी दूतावास में बम्बिनो जेसु शिशु अस्पताल सम्बन्धी एक घोषणा पर हस्ताक्षर किये।
पोप फ्राँसिस ने मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना और जागरूकता के 10वें विश्व दिवस के लिए अपना संदेश जारी किया, और समाज से सभी स्तरों पर इस संकट से लड़ने और पीड़ितों के साथ-साथ उन लोगों की गवाही से प्रेरित होने का आग्रह किया, जिनकी आवाज अनसुनी रह गई है।