सिस्टर पर आरोप लगाते हुए एक छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर ली जिसने हिंदू राष्ट्रवादियों के क्रोध को भड़का दिया है। वे उनपर "आत्महत्या के लिए उकसाने" का आरोप लगा रहे हैं। सिस्टर ने उसके माता-पिता को स्कूल बुलाया था। अंबिकापुर के धर्माध्यक्ष ने कहा, "हम परिवार के दुःख में उनके करीब है। लेकिन हम सिस्टर मर्सी के लिए न्याय भी मांगते हैं।"