पोप लियो की किताब “फ्रिडम अंडर ग्रेस” अंग्रेजी में प्रकाशित हुई

पोप लियो 14वें की किताब “फ्रिडम अंडर ग्रेस” (“अनुग्रह के अधीन स्वतंत्रता”) अंग्रेजी में प्रकाशित हो गई है, जिसमें संत अगुस्टीन की विरासत पर उनके चिंतन हैं, जिसने उनकी आध्यात्मिकता को आकार दिया है।

पोप लियो 14वें की किताब “फ्रिडम अंडर ग्रेस” रिफ्लेकशन ऑन द स्पीरिचुवल ट्राडिशन दएट फॉर्मड मी,” का अंग्रेजी संस्करण मंगलवार, 15 सितंबर को अमरीका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और पूरे कॉमनवेल्थ में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया।

“अनुग्रह के अधीन स्वतंत्रता” संत अगुस्टीन की विरासत पर पोप के चिंतन को एक साथ लाती है, जिसने दुनिया के लिए उनकी आध्यात्मिकता और नजरिए को आकार दिया है।

अगुस्तीनी ऑर्डर के पहले पोप होने के अलावा, यह किताब अंग्रेजी भाषी पाठकों के लिए इसलिए भी खास रूप से आकर्षक है, क्योंकि वे कलीसिया के पहले अमेरिकी पोप हैं, जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी है, जो उनकी अनोखी समझ और नजरिए को सामने लाती है।

पेंगुइन रैंडम हाउस की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस किताब में फादर रॉबर्ट प्रीवोस्ट के ऑर्डर ऑफ सेंट अगुस्टीन के प्रायर जनरल के तौर पर उनके भाषण, प्रवचन और निजी लेख हैं, जो उनके चिंतन किये गये जवाबों के पीछे के “क्यों” को बताते हैं।

पोप लियो 14वें “पाठकों को मेज पर बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो 9/11 के बाद के हालात, उभरती राजनीतिक सोच, और गरीबी एवं मानव अधिकार के झगड़ों पर कलीसिया के जवाब पर उत्तर देता है।”

प्रेस रिलीज में कहा गया है, “संत अगुस्टीन, जिन्हें वे अपना आध्यात्मिक पिता कहते हैं, उनके काम से प्रेरणा लेते हुए, पोप लियो “समुदाय, एकजुटता, और हाशिये पर जीवनयापन करनेवाले समुदायों की सेवा पर आधारित जीवन के लिए एक नजरिये को आगे बढ़ाते हैं।”

“फ्रीडम अंडर ग्रेस” का अंग्रेजी संस्करण अमरीका में इमेज बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो पेंगुइन रैंडम हाउस क्रिश्चियन पब्लिशिंग ग्रुप का एक छाप है।

यूके और ऑस्ट्रेलिया में, यह किताब पेंगुइन रैंडम हाउस यूके के एनलाइटन इंप्रिंट द्वारा प्रकाशित की गई है।

मूल इतालवी संस्करण को वाटिकन पब्लिशिंग हाउस ने “लिव्री सोत्तो वा ग्रात्सिया” शीर्षक से प्रकाशित किया था।

ऑडियोबुक एडिशन में एमी अवॉर्ड जीतने वाले कॉमेडियन और काथलिक स्टीफन कोलबर्ट के पढ़े हुए शुरुआती प्रवचन और भाषण होंगे, और मुख्य भाग अवॉर्ड जीतने वाले वाचक और ग्रैमी नॉमिनी स्कॉट ब्रिक सुनाएंगे।

hindi Survey Popup Image