अक्टूबर में हर शनिवार शाम, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में रोजरी माला विन्ती

अक्टूबर माह रोजरी का महिना है जिसके उपलक्ष्य में हर शनिवार शाम को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में सामूहिक रोजरी माला विन्ती की जायेगी। इसकी शुरूआत आज शाम से माता मरियम के पर्व के उपलक्ष्य में की जायेगी।

रोजरी माला विन्ती, सिनॉड के महासचिव कार्डिनल मारियो ग्रेच की अगुवाई में की जायेगी।  

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में रोजरी को समर्पित महीना में सभी विश्वासियों को इस रोजरी माला विन्ती में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।

सिनॉड की 16वीं महासभा जो 4 से 29 अक्टूबर 2023 तक जारी है, इस बीच रोजरीमाला विन्ती, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में शाम 9 बजे की जायेगी।