पोप लियो 14वें ने यूक्रेनी लोगों के प्रति अपनी निकटता को नवीनीकृत करते हुए तत्काल युद्ध रोकथाम की अपील की, तथा मिनेसोटा में काथलिक स्कूल में हुई गोलीबारी के पीड़ितों और मॉरिटानिया के तट पर मारे गए प्रवासियों के लिए प्रार्थना की।
पोप लियो 14वें ने फादर रिचर्ड अंतोनी डिसूजा, एस.जे. को वाटिकन वेधशाला का निदेशक नियुक्त किया है। खगोलशास्त्री, ब्रदर जी. कॉन्सोलमग्नो, एस.जे. का स्थान लेंगे, जिनका 10 वर्षीय कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है।
पोप लियो XIV ने 3 अगस्त, 2025 को टोर वेरगाटा में युवा मास की जयंती मनाते हुए युवाओं से "महानता और पवित्रता की आकांक्षा रखने" और कभी भी साधारणता से संतुष्ट न होने का आग्रह किया।
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में गिरजाघर पर हुए घातक हमले के बाद, पोप लियो 14वें ने ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने की भावुक अपील की और हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित सभी ख्रीस्तियों को आश्वस्त किया कि वे उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
अपने आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप लियो 14वें ने हेलसिंकी समझौते पर हस्ताक्षर की आगामी 50वीं वर्षगांठ को याद करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया, 'आज पहले से कहीं ज़्यादा बातचीत जारी रखने, सहयोग को मज़बूत करने और कूटनीति को विशेषाधिकार प्राप्त मार्ग बनाने के लिए 'हेलसिंकी की भावना' को बनाए रखना ज़रूरी है।'
पोप लियो ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत अपने बुधवारीय आमदर्शन की पुनः शुरूआत की। उन्होंने बहरे और गूंगे व्यक्ति की चंगाई पर चिंतन करते हुए संचार के स्वरुप द्वारा अपने और दूसरों में चंगाई लाने का आहृवान किया।
डिजिटल मिशनरियों और काथलिक प्रभावशाली लोगों के लिए कार्डिनल तागले की अध्यक्षता में आयोजित ख्रीस्तयाग के अंत में, पोप लियो 14वें ने सभी लोगों को एक मानवीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने की चुनौती दी।
पोप लियो 14वें ने संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रांगण स्थित अपने नए स्टूडियो से लाइव प्रसारण कर रहे वाटिकन रेडियो - वाटिकन न्यूज़ के पत्रकारों और कर्मचारियों का अभिवादन किया।
जैम्बविले में आज समाप्त हो रहे "क्लेमर्स" सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए, पोप लियो ने फ़्रांसीसी गाइडों और स्काउट्स को पत्र लिखकर उनसे "सृष्टि की पुकार" सुनने का आग्रह किया है: जैव विविधता के नुकसान को दूर करने के लिए पारिस्थितिक शिक्षा की आवश्यकता है, साथ ही वैश्विक असमानताओं, पीने के पानी की कमी और कई आबादी के लिए ऊर्जा की पहुँच को भी कम करने की आवश्यकता है।
पोप लियो ने युवा लोगों की जयंती में भाग लेने वाले पेरू के युवाओं को "गृहकार्य" देते हुए कहा कि वे जयंती को तस्वीरों में यादों को संरक्षित करने के लिए न रखें, बल्कि मसीह के शुभ समाचार को घर तक ले जाएं और जिन लोगों से वे मिलते हैं उन्हें मसीह का चेहरा दिखाएं।
पोप लियो 14वें ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के इतुरी प्रांत के कोमांडा में धन्य अनुआरित के पल्ली पर हुए घातक हमले के बाद दुःख और आध्यात्मिक निकटता व्यक्त की।
पोप लियो 14वें ने विश्वभर में युद्ध पीड़ितों के लिए अपील की तथा गज़ा की जनता के लिए विशेष चिंता व्यक्त की, जहाँ उन्होंने बंधकों की रिहाई तथा मानवीय कानून के पूर्ण सम्मान के लिए प्रार्थना की।
वियतनाम के प्रथम शहीद धन्य एन्ड्रू फू येन के शहादत की 400 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पोप लियो 14 वें ने वियतनामी धर्मशिक्षकों की आम सभा को एक विडियो सन्देश प्रेषित किया।
मसीह के साथ मित्रता विकसित करना और प्रभु की निकटता और प्रेम का अनुभव करना पुरोहितों और लोकधर्मियों, दोनों की खुशी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, पोप लियो 14वें ने शुक्रवार को वाटिकन में सेमिनरी प्रशिक्षकों के पाठ्यक्रम में भाग लेने वालों और संत ज़ेवियर मिशनरियों का स्वागत करते हुए याद दिलाया।
111वें विश्व आप्रवासी एवं शरणार्थी दिवस के अवसर पर अपने संदेश में पोप लियो 14वें ने इस बात पर जोर दिया है कि आप्रवासी और शरणार्थी संघर्ष और असमानता से प्रभावित विश्व में बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण भविष्य की आशा और खोज में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं।
पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को अलजीरिया के राष्ट्रपति अबदेलमगजिद तेब्बून से वाटिकन में मुलाकात की जिन्होंने बाद में वाटिकन राज्य सचिव से भी मुलाकातें कीं।
पोप लियो 14वें ने इतालवी राष्ट्रपति सेरजो मत्तरेला को अपनी शुभकामनाओं के साथ एक तार भेजा है, जो 23 जुलाई को 84 वर्ष के हो गए, और राज्य प्रमुख को इटली की एकता के पक्ष में आत्म-त्याग की भावना के साथ उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों के लिए" अपनी प्रार्थनाओं का आश्वासन दिया है।
पोप लियो 14वें ने डोमिनिकन पुरोहितों को प्रार्थना में अपने सामीप्य का आश्वासन दिया, साथ ही उन्हें पवित्र आत्मा की आवाज के प्रति सचेत रहने और ख्रीस्त के शरीर की सेवा करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।
कल शाम कास्टेल गंडोल्फ़ो से रवाना होने से पहले, पोप लियो 14वें कुछ पत्रकारों से बात करने के लिए रुके और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक मामलों पर कुछ सवालों के जवाब दिए।
पोप लियो 14वें ने अल्बान पहाड़ी पर स्थित संत मर्था वृद्धाश्रम की देखभाल करनेवाली धर्मबहनों और वहाँ के निवासियों से मुलाकात की तथा उनके लिए धन्यवाद, आशा तथा चिंतन के शब्द कहे।
फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ एक टेलीफोन कॉल में, पोप लियो 14वे ने नागरिकों और पवित्र स्थलों की सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की आवश्यकता और गाजा और वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा के बीच आबादी के जबरन स्थानांतरण को अस्वीकार करने की अपनी तत्काल अपील दोहराई।