अपने आम दर्शन समारोह के समापन पर, पोप लियो 14वें ने ‘विश्व मत्स्य पालन दिवस’ का स्मरण किया और उल्लेख किया कि आज इटली में कलीसिया दुर्व्यवहार के पीड़ितों और बचे लोगों के लिए राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस मना रही है, जो दुर्व्यवहार को रोकने और उसका समाधान करने, पीड़ितों की बात सुनने और बुराई को उसके नाम से पुकारने के महत्व पर प्रकाश डालता है। पोप ने पोलैंड की धन्य करोलिना कोज़कोवना, एक युवा शहीद को याद किया।