पोप लियो 14वें ने इतालवी समाचार पत्र “इल फोलियो” की स्थापना की 30वीं वर्षगाँठ पर, इसके सम्पादक और पाठकों को शुभकामनाएँ दी हैं। प्रेस को उसकी जिम्मेदारी की याद दिलाते हुए गुमराह करनेवाले ध्रुवीकरण का विरोध करने का प्रोत्साहन दिया जो असलियत को हास्यानुकृति बना देता है।