सिस्टर जेनेट रयान, ओएसएफ, मोबिलाइजिंग नेटवर्क के साथ अपनी प्रेरिताई में, अमेरिका के इलिनोइस राज्य में जेलों के अंदर कर्मचारियों और कैदियों के लिए सुधारात्मक "जस्टिस सर्कल कीपर" (न्याय चक्र रक्षक) प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करती हैं।
रिपोर्टों से पता चलता है कि अमेरिकी प्रशासन द्वारा विदेशी मानवीय सहायता के लिए किए जाने वाले वित्तपोषण में कटौती से 2030 के अंत तक 14 मिलियन लोगों की मृत्यु हो सकती है, जिसके लिए विश्व के नेता स्पेन में बैठक कर इस कटौती की भरपाई के सर्वोत्तम तरीके पर चर्चा करेंगे।
पोप लियो 14वें ने वाटिकन में साओ टोमे और प्रिंसिपे के लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति श्री कार्लोस मानुएल विला नोवा से मुलाकात की, जिन्होंने बाद में राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के लिए वाटिकन सचिव, महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर से मुलाकात की।
पोप लियो 14वें ने एफएओ सम्मेलन के 44वें सत्र को एक संदेश भेजा और युद्ध के हथियार के रूप में भूख के इस्तेमाल और गरीबी उन्मूलन के बजाय हथियारों के उत्पादन पर खर्च की निंदा की।
जापान में विश्व एक्सपो में वाटिकन के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्डिनल पिएत्रो परोलिन बताते हैं कि किस प्रकार सौंदर्य और आशा निराशावाद और भय का प्रतिकारक हैं। जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में वाटिकन के राष्ट्रीय दिवस को मनाने करने के लिए, वाटिकन के राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने पोप लियो 14वें की ओर से पूरे जापानी लोगों को विशेष शुभकामनाएँ दीं।
2 से 4 जुलाई तक लंदन में बीबीसी मुख्यालय यूरोपीय प्रसारण संघ (ईबीयू) की 94वीं आमसभा की मेजबानी करेगा, जब संगठन की 75वीं वर्षगाँठ मनायी जाएगी। वाटिकन रेडियो का प्रतिनिधित्व वाटिकन मीडिया के उप संपादकीय निदेशक अलेसांद्रो जिसोती करेंगे।
एस ए सी आर यू की पहली संयुक्त रिपोर्ट दर्शाती है कि दुनियाभर के काथलिक विश्वविद्यालयों के छात्र और कर्मचारी किस तरह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। काथलिक अनुसंधान विश्वविद्यालयों के रणनीतिक गठबंधन ने सतत् विकास लक्ष्यों (एस डी जी) को समर्पित अपना पहला प्रकाशन शुरू किया है।