कास्टेल गंडोल्फो में पवित्र मिस्सा के दौरान अपने प्रवचन में, पोप लियो 14वें भक्ति के "सरल संकेतों" की सुंदरता पर चिंतन किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि, एक ऐसी दुनिया में जो माफ़ी को नादानी मानती है, ईश्वर में विश्वास शांति का रास्ता बन सकता है। पवित्र मिस्सा के बाद, पोप ने अल्बानो झील पर एक नाव पर चढ़कर झील की माता मरियम के जुलुस में भाग लिया।