अमेरिकन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि अगर तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए सहमत नहीं होता है, तो वे "पूरी ईरानी सभ्यता को नष्ट करने" की अपनी धमकी को पूरा न करें।
पिछले हफ़्ते ही, रूस ने 2,800 ड्रोन, 1,350 बम और 40 से ज़्यादा मिसाइलें लॉन्च की हैं। राजनायिक तौर पर, वॉशिंगटन के साथ रास्ते खुले हैं, जैसा कि आज क्रेमलिन के प्रवक्ता
रात भर तेहरान पर भारी हमले हुए, जिसके जवाब में कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी बेस पर फिर से हमला किया गया। अक्सियोस की रिपोर्ट है कि युद्धविराम पर पहुँचने की कोशिश के लिए पाकिस्तान की अगुवाई में एक रात ज़ोरदार बातचीत हुई। लेकिन आईआरजीसी ने इस दावे से इनकार किया: "कोई अस्थायी युद्धविराम नहीं, अमेरिका के प्रस्ताव गलत हैं।" इजराएल रक्षा बल दक्षिणी लेबनान और बेरूत के कुछ इलाकों पर भारी हमले जारी रखे हुए है, जिससे 10 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।
हाल के मिसाइल हमलों से यह चिंता बढ़ गई है कि अलवणीकरण संयंत्र भी इस गोलीबारी में फंस सकते हैं। यह समुद्री पानी के खारेपन को कम करने के लिए बना संयंत्र है।
पोप लियो ने सेंट पीटर्स बेसिलिका के केंद्रीय लॉजिया से अपना पहला ईस्टर "उर्बी एट ऑर्बी" संदेश दिया, जिसमें उन्होंने दुनिया भर के कैथोलिकों से शांति अपनाने और हिंसा को त्यागने का आग्रह किया।
छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया है कि घर पर प्रार्थना सभाएं आयोजित करने के लिए किसी अनुमति की ज़रूरत नहीं है। चर्च के नेताओं ने इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए इसे अल्पसंख्यक ईसाइयों के लिए धार्मिक स्वतंत्रता की न्यायिक पुष्टि बताया।
डिश में ईसाई नेता केंद्र सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि वह देश में चैरिटी के कामों के लिए मिलने वाले विदेशी चंदे को रेगुलेट करने वाले कानून में प्रस्तावित बदलावों को वापस ले।
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री ने चैरिटी के कामों के लिए मिलने वाले विदेशी चंदे को रेगुलेट करने वाले एक खास कानून में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर ईसाइयों की चिंताओं को दूर करने का वादा किया है।
ओडिशा के एक गाँव में हिंदू आदिवासी ग्रामीणों की भीड़ ने गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा में बाधा डाली और गाँव के चर्च को ताला लगा दिया। इसके चलते, क्षेत्र में ईसाइयों के प्रति बढ़ती शत्रुता की चिंताओं के बीच, सभी सात ईसाई परिवारों को अपनी सुरक्षा के लिए गाँव छोड़कर भागना पड़ा।
तमिलनाडु की एक अदालत ने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी हिरासत में एक ईसाई व्यक्ति और उसके बेटे को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या करने के आरोप में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सज़ा सुनाई है। अदालत ने इसे "दुर्लभतम मामलों में से एक" बताया है।
देश-विदेश चर्च न्यूज़ | RVA Hindi News | 7 April 2026
#RadioVeritasAsia #churchnews #christiannews #weeklynews #Hindichurchnews national and international news
Presented By: RVA Hindi
News Presenter: Priyanka Damor
खम्मम धर्मप्रांत के बिशप सगीली प्रकाश ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय से अपील की है कि वह दलित ईसाइयों को अनुसूचित जाति (SC) आरक्षण के लाभ देने के अपने रुख की समीक्षा करे। उन्होंने तर्क दिया कि उन्हें लगातार इस कोटे से बाहर रखना सामाजिक और आर्थिक रूप से उन्हें वंचित बनाए रखता है।
पास्का महापर्व के समारोही ख्रीस्तयाग में पोप लियो 14वें ने विश्वासियों को याद दिलाया कि पास्का की घोषणा : ख्रीस्त मृतकों में से जी उठे हैं, एक ऐसी आशा के लिए खोलती है जो कभी खत्म नहीं होती, एक ऐसी रोशनी के लिए जो कभी फीकी नहीं पड़ती, एक ऐसी खुशी की ओर जिसे कोई छीन नहीं सकता: मौत को हमेशा के लिए हरा दिया गया है; अब मौत का हम पर कोई असर नहीं है!"
वाटिकन में पास्का जागरण मिस्सा के दौरान पोप लियो 14वें ने कहा कि पाप जो बांटता और मारता है उसकी कठोरता का जवाब ईश्वर प्यार की शक्ति से देते हैं, जो जोड़ता और जीवन को वापस लाता है।
पोप लियो 14वें और इज़राइल राज्य के राष्ट्रपति, आइज़ैक हर्ज़ोग ने पास्का महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार सुबह फ़ोन पर बात की। बातचीत में चल रहे गंभीर संघर्ष को खत्म करने की ज़रूरत पर ध्यान दिया गया।
पोप लियो 14वें ने पुण्य बृहस्पतिवार की शाम संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में अंतिम व्यारी में प्रभु भोज की स्मृति मनाते हुए, अपने पुरोहित भाइयों से कहा कि उन्हें अपना सम्पूर्ण जीवन ईश्वर की प्रजा को समर्पित कर ईश्वर की सेवा करनी है, और इस बात पर जोर दिया कि दुनियाभर में इस बड़ी क्रूरता के समय में, हमें भी दबे-कुचले लोगों और सभी जरूरतमंदों के साथ घुटनी टेकना चाहिए।
पुण्य बृहस्पतिवार को पोप लियो ने क्रिज्म मिस्सा बलिदान अर्पित करते हुए येसु की प्रेरिताई पर चिंतन करते हुए पुरोहितों को ख्रीस्त की खुशबू बिखेरने का आहृवान संदेश दिया।