रोश हाशनाह, योम किप्पुर और सुकोट की वर्षगांठ के अवसर पर रोम के मुख्य रब्बी को भेजे गए एक टेलीग्राम में, संत पापा लियो 14वें ने काथलिकों और यहूदियों के बीच मित्रता को गहरा करने की कामना व्यक्त की।
संयुक्त राष्ट्र बीजिंग में आयोजित चौथे विश्व महिला सम्मेलन की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में एक बैठक आयोजित कर रहा है। महाधर्माध्यक्ष गलाघेर उन चुनौतियों की ओर इशारा किया, जिनका सामना महिलाएँ और लड़कियाँ अभी भी कर रही हैं और उनकी समान गरिमा और उनकी क्षमताओं को पूरा करने की क्षमता की रक्षा करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
शुक्रवार, 26 सितंबर से 20,000 से ज़्यादा तीर्थयात्री वाटिकन पहुँचेंगे। रविवार को, संत पापा लियो 14वें पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगे, जिसके दौरान 39 नए धर्मशिक्षकों को उनके बुलावे के प्रतीक के रूप में क्रूस दिया जाएगा।
15 मीडियाकर्मी 12 से 19 सितंबर तक रोम में “डिजिटल दुनिया में विश्वास संचार” कार्यक्रम के एक भाग के रूप में एक सप्ताह के लिए एकत्र हुए, जिसमें सुसमाचार प्रचार के नए तरीकों की खोज की गई।
22 सितंबर को, वाटिकन न्यायालय के नए कक्षों में, लंदन संपत्ति सौदे से जुड़े बहुचर्चित मामले का दूसरा अध्याय शुरू हुआ। पहला मुकदमा दिसंबर 2023 में दस दोषियों को दोषी ठहराए जाने के साथ समाप्त हुआ था। अब अपील का चरण शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत इस सप्ताह पाँच सुनवाइयों से होगी।
मैंगलोर में चल रही "ऑल इंडिया काथलिक यूनियन" की आम सभा के दौरान, कई भारतीय राज्यों में ख्रीस्तियों द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों और शत्रुता पर चिंता व्यक्त की, जो मूलतः विवादास्पद धर्मांतरण-विरोधी कानूनों पर आधारित थी।
सूडान के युद्धग्रस्त लोगों के प्रति पोप और कलीसिया की निकटता, प्रेरितिक राजदूत के मिशन के केंद्र में थी, जब उन्होंने पीड़ित देश की यात्रा की, वहाँ के काथलिक समुदाय से मुलाकात की और राजनीतिक अधिकारियों के साथ बातचीत की।
मलावी के भावी प्रेरितिक राजदूतावास की नींव 22 सितम्बर 2025 को लिलोंगवे में डाली गई। नींव की आशीष की धर्मविधि का अनुष्ठान जाम्बिया और मलावी के प्रेरितिक राजदूत मोनसिन्योर जॉ लुका पेरिची ने की। अब तक, मलावी में वाटिकन का राजनयिक मिशन जाम्बिया के लुसाका में स्थित था।
संत इजीदियो समुदाय ने कई काथलिक संघों और आंदोलनों के साथ "गज़ा के लिए शांति" को बढ़ावा देने हेतु, एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसको पोप लियो 14वें की अपील और "गज़ा में युद्ध एवं मानवीय स्थिति की अत्यधिक गंभीरता" के जवाब में आयोजित की गयी थी।
इस हफ़्ते के संयुक्त राष्ट्र सत्र में गाज़ा में युद्ध के छाए रहने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने इज़राइल को पश्चिमी तट पर कब्ज़ा करने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी और बस्तियों के विस्तार पर रोक लगाने का आग्रह किया।