इटली के ट्यूरिन शहर में निर्धनों एवं बेघर लोगों की व्यथाओं के प्रति उत्कंठित पोप फ्राँसिस की पहल पर बेघर और आर्थिक रूप से वंचित लोगों के लिये गुरुवार दो नवम्बर को स्नानागारों एवं वॉशिग मशीनों की व्यवस्था शुरु कर दी गई है।
वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर में शुक्रवार को पोप फ्राँसिस ने पोप बेनेदिक्त 16 वें तथा सभी मृतक कार्डिनलों एवं धर्माध्यक्षों की आत्मा शांति के लिये प्रभु ईश्वर से याचना करते हुए ख्रीस्तयाग अर्पित किया।
पोप फ्रांसिस ने सब मृत विश्वासियों के पर्व दिवस पर युद्ध के दौरान मारे गये लोगों की कब्रगाह, रोम के कोमन वेल्थ सेमेट्री में यूख्रास्तीय बलिदान अर्पित किया।