नई दिल्ली, 20 फरवरी, 2024: सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने 15 फरवरी को सर्वसम्मति से गुमनाम चुनावी बांड योजना को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती है और इसलिए यह असंवैधानिक है।
बम्बिनो जेसु अस्पताल, दुनिया भर में बाल चिकित्सा सहायता के लिए एक संदर्भ बिंदु है, जिसे 100 साल पहले 20 फरवरी को वाटिकन को दान कर दिया गया था। हम अस्पताल के इतिहास और रोम की इस संस्था के साथ पोप के पैतृक संबंध पर नज़र डाल रहे हैं जिसे "पोप के अस्पताल" के रूप में भी जाना जाता है।
पोप फ्राँसिस ने अक्टूबर 2023 में धर्मसभा सत्र से उभरे विभिन्न विषयों की छान-बीन करने के लिए अध्ययन समूहों की स्थापना की और 16वीं आम महासभा के दूसरे सत्र की तारीखें निर्धारित कीं।
वाटिकन के सुसमाचार प्रचार विभाग ने ख्रीस्तियों के लिए प्रार्थना पर एक मार्गदर्शक पुस्तक "टीच अस टू प्रेय" (हमें प्रार्थना करना सिखायें) जारी की। कलीसिया 2025 की जयंती मनाने की तैयारी कर रही है।
हैती के एन्से-ए-व्यू-मिरागोएन के धर्माध्यक्ष पियरे-आंद्रे डुमास और हाईटियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के उपाध्यक्ष, जिन्होंने कैरेबियाई देश में बेरोकटोक हिंसा की निंदा की है, एक विस्फोट में घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति 'स्थिर' है।
उत्तरी प्रांत काबो डेलगाडो में जिहादी विद्रोहियों के ताजा हमले पुरोहितों, धर्मबहनों और अन्य लोकधर्मी कार्यकर्ताओं को पहले से ही आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) से भरे शहरों में भागने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
असम ख्रीस्तीय मंच ने एक बयान जारी कर कहा है कि 'जादुई चिकित्सकों' का बिल धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। यह उपचार पद्धति, बीमारी में "विश्वास और प्रार्थना" की भूमिका के बारे में "गलत धारणाओं" पर आधारित है, और धार्मिक "विविधता" का सम्मान करने में विफल है। ख्रीस्तीय धर्मगुरूओं ने शैक्षिक संस्थानों के लिए "खतरों" के बारे में भी चिंता व्यक्त की है जहाँ ख्रीस्तीय प्रतीकों को "हटाने" की मांग की जा रही है।
लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के पूर्वी क्षेत्रों में हिंसा भड़क गई है। देश के सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से उत्तरी किवु प्रांत में एम23 विद्रोही आंदोलन द्वारा तबाह हुए क्षेत्रों में शांति के लिए काथलिकों को हर मिस्सा के अंत में प्रार्थना करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।