येसु के पवित्र हृदय के पर्व पर, बॉम्बे के आर्चडायोसिस ने मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में माउंट की आवर लेडी के बेसिलिका में पुरोहितों के पवित्रीकरण के लिए विश्व प्रार्थना दिवस मनाया।
पोप फ्रांसिस ने अपने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के पूर्व दिये गये संदेश में येसु की स्वतंत्रता पर चिंतन करते हुए, सभी चीजों से स्वतंत्र होना का आहृवान किया।
पोप फ्राँसिस ने गायक मंडलियों की चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय बैठक में प्रतिभागियों के साथ मुलाकात की और उनकी सेवा के तीन आवश्यक पहलुओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया: सद्भाव, साम्य और आनंद।
पोप फ्राँसिस ने इथियोपिया, जाम्बिया, तंजानिया, बुरुंडी, कतर और मॉरितानिया के राजदूतों का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया। वाटिकन में उनका स्वागत करते हुए परिवार, आशा और शांति पर विचार किया।
वाटिकन के लिए कोस्टा रिका के राजदूत को भेजे संदेश में, पोप फ्राँसिस ने महासागर कार्रवाई पर एक बैठक के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया, जिसका शीर्षक है, "परिवर्तन में डूबा हुआ" यह कार्यक्रम सैन जोस में हो रहा है और इसका उद्देश्य दुनिया के महासागरों के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करना है।
पोप फ्राँसिस ने परमधर्मपीठीय कलीसियाई अकादमी के पैंतीस छात्रों से मुलाकात की, यह वह संस्था है जो तीन शताब्दियों से अधिक समय से परमधर्मपीठ के राजनयिकों को प्रशिक्षण दे रही है।
वाटिकन उद्यान में इज़राइल और फिलिस्तीन के तत्कालीन नेताओं के साथ "शांति के लिए आह्वान" की 10वीं वर्षगांठ मनाते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने खुलासा किया कि वे हर दिन प्रार्थना करते हैं कि पवित्र भूमि युद्ध समाप्त हो जाए और अपने दृढ़ विश्वास को दोहराते हैं कि यह सोचना एक धोखा है कि युद्ध समस्याओं को हल कर सकता है।
पोप फ्राँसिस ने विश्व के समस्त काथलिक धर्मानुयायियों से युद्ध पीड़ितों के लिये विशेष प्रार्थना का आह्वान किया है, क्योंकि युद्ध बच्चों, महिलाओं, वयोवृद्धों एवं समाज के सबसे कमज़ोर लोगों पर प्रहार करते हैं।
सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया द्वारा 2025 में मनाये जानेवाले पवित्र वर्ष की तैयारी में जारी धर्मशिक्षा माला की श्रंखला को जारी रखते हुए पोप फ्राँसिस ने गुरुवार सन्ध्या रोम के ओत्ताविया क्षेत्र में निवास करनेवाले रोमी नागरिकों की भेंट कर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया।