बुधवारीय आम दर्शन समारोह के अंत में, फिलिस्तीन, इज़राइल, "पीड़ित यूक्रेन", म्यांमार और उत्तरी किवु के लिए पोप की एक नई अपील: आइए, हम प्रार्थना करें "कि समुद्र और रेगिस्तान ऐसे स्थान बनें, जहाँ ईश्वर स्वतंत्रता और भाईचारे के रास्ते खोल सकें।"
पोप फ्राँसिस संत मोनिका के पर्व दिवस पर वाटिकन से कुछ समय के लिए रोम में संत अगुस्टीन गिरजाघर का दौरा किया, जहां हिप्पो के धर्माध्यक्ष की मां संत मोनिका के अवशेष रखे गए हैं।
पोप फ्राँसिस ने रोम में वार्षिक आम सभा के दौरान अरबी क्षेत्रों के लैटिन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के सदस्यों को संबोधित किया, उनसे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच "आशा को जीवित रखने" की अपील की और उनसे शांति और सुलह के अपने मिशन को जारी रखने के लिए कहा।
एशिया और ओशिनिया में चार देशों में पोप फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा से पहले सुसमाचार प्रचार के लिए बने विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट कार्डिनल लुइस अंतोनियो टागले विश्वव्यापी कलीसिया के लिए उनकी यात्रा के अर्थ की खोज करते हैं।
जब इतालवी धर्माध्यक्षीय प्रवास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पहला प्रवासी खोज और बचाव मिशन सिसिली के बंदरगाह पर वापस लौटा, तो संस्थान के दो प्रतिनिधियों ने भूमध्य सागर को पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों की सहायता करने के अपने अनुभव को साझा किया।
शब्द के देहधारण धर्मसंघ के फादर मार्टिन प्राडो के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी में ख्रीस्तीय उत्सुकता से पोप फ्राँसिस की आगामी प्रेरितिक यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अफ़गानिस्तान के सत्तारूढ़ तालिबान से तत्काल उन कानूनों को निरस्त करने का आह्वान किया है, जो "महिलाओं को चेहराविहीन, आवाज़विहीन छाया में बदलने का प्रयास करते हैं।" उच्चायुक्त वोल्कर टर्क पिछले सप्ताह अफ़गानिस्तान में पारित किए गए नए कानूनों का उल्लेख कर रहे थे, जो महिलाओं को अपना चेहरा दिखाने या सार्वजनिक रूप से बोलने पर प्रतिबंध लगाते हैं।
सितंबर में पोप फ्रांसिस की पापुआ न्यू गिनी की प्रेरितिक यात्रा के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में कैंडललाइट समारोह और युवा संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।
पूर्व रेमन मैग्सेसे (आरएम) पुरस्कार विजेता ने बुधवार, 21 अगस्त को अपने निधन के साथ सेवा और ईमानदारी की विरासत छोड़ी है। उनके जीवन के गवाह रहे विभिन्न समूहों के बयानों के अनुसार, उन्हें स्ट्रोक होने के एक दिन बाद ही निधन हो गया।
वर्कर्स इंडिया फेडरेशन (WIF) के एक प्रतिनिधिमंडल ने 24 अगस्त को नई दिल्ली में वेटिकन दूतावास में भारत के प्रेरितिक नुन्सियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली से मुलाकात की।