पोप फ्राँसिस ने उत्तरी इतालवी शहर मोदेना-नोनांटोला में आयोजित 74वें राष्ट्रीय पूजन-विधि प्रार्थना सप्ताह में भाग लेने वालों को संदेश भेजा। "होंठों का फल जो उसके नाम को स्वीकार करता है" विषय पर आयोजित सभा में सामुदायिक पूजन-विधि, पवित्र संगीत, मौन और पूजन-विधि प्रेरिताई के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया।