यूनिसेफ : नेपाल में आये बाढ़ में 22,100 बच्चे प्रभावित

नेपाल के रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और तनहुन जिलों में बाढ़ से लगभग 65,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 22,100 बच्चे शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपात निधि, यूनिसेफ के अनुसार नेपाल में आये बाढ़ से 22,100 बच्चे प्रभावित है जिनमें से पाँच साल से कम उम्र के लगभग 2,600 बच्चों को गंभीर कुपोषण के इलाज की जरूरत है। लगभग 10,500 गर्भवती और स्तनपान करानेवाली महिलाओं को पोषण संबंधी मदद की जरूरत है, जबकि 28,317 किशोरों को आयरन और फोलिक एसिड सप्लीमेंट की जरूरत है।

बाढ़ के कारण महत्वपूर्ण संरचनाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिसमें छह स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं, और कम से कम 19 स्कूल तबाह हो गए हैं या उन्हें नुकसान पहुँचा है, जिससे बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल, साफ पानी, शिक्षा और सुरक्षा सेवाओं तक पहुँच में दिक्कत आ रही है।

कई परिवार बेघर हो गए हैं, उनमें से अधिकांश को दूसरे परिवारों ने जगह दी है, जबकि कुछ लोगों को सरकार के आश्रय केंद्र में पनाह मिली है।

यूनिसेफ पानी, सफाई और स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और खतरा संचार के क्षेत्रों में मदद दे रहा है, साथ ही सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने, सुधार में मदद करने और भविष्य की आपात स्थिति का सामना करने के लिए मजबूती बढ़ाने हेतु स्थानीय और राष्ट्रीय प्रणाली एवं क्षमता को मजबूत कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपात निधि ने रसुवा और नुवाकोट जिलों में लगभग 19,000 लोगों को जरूरी सामान भी दिया है। इन सामानों में सफाई सामग्री, बाल्टियाँ, साबुन, निस्संक्रामक, पानी साफ करनेवाले प्रोडक्ट और खतरा संचार सामग्री शामिल हैं।

यूनिसेफ को प्रभावित बच्चों और परिवारों के लिए तुरंत मानवीय मदद हेतु 17.2 मिलियन डॉलर की तत्काल आवश्यकता है। मदद शुरू करने के लिए आंतरिक संसाधन जुटाए गए हैं, लेकिन और फंडिंग की तत्काल जरूरत है।

hindi Survey Popup Image