कार्डिनल परोलिन ने दुनियाभर में अत्याचार से पीड़ित ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना की
संत अगाथा के पवित्र अवशेष की कतानिया वापसी की 900वीं वर्षगाँठ मनाने के अवसर पर कार्डिनल परोलिन ने विश्वासियों को दुनियाभर में सताए जा रहे ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित किया।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत अगाथा के पवित्र अवशेष की कतानिया वापसी की 900वीं जयन्ती की पूर्व संध्या पर, 17 अगस्त को समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया।
सन् 1126 ई. में कॉन्स्टेंटिनोपल से पवित्र अवशेष की वापसी कतानिया में हुई थी।
अपने संरक्षक संत के प्रति एक प्राचीन भक्ति के लिए जब विश्वासी एक साथ एकत्रित हुए तो कार्डिनल परोलिन “सिसिली की इस प्यारी धरती पर” पोप का आशीर्वाद और स्नेह लेकर आए, जबकि पोप आध्यात्मिक रूप से इस खुशी में शामिल हुए।
कार्डिनल ने जयन्ती मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करते हुए अपने उपदेश में कहा कि इस वर्षगाँठ को मनाने का अर्थ है यह स्वीकार करना कि शताब्दियों में प्रभु अपनी कलीसिया के प्रति विश्वस्त रहे हैं, परीक्षा की घड़ी इसे बल प्रदान किया है एवं कठिनाइयों में इसे शुद्ध किया है एवं संतों के साक्ष्य के द्वारा इससे बढ़ने में मदद दी है।”
अपने प्रवचन में, वाटिकन राज्य सचिव ने जोरदार अपील की कि हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैले हमारे उन कई भाइयों और बहनों के लिए प्रार्थना करें जो प्रभु के नाम और उनके सुसमाचार के लिए अत्याचार सह रहे हैं।
पवित्र मिस्सा के बाद, ऐतिहासिक सिटी सेंटर की कुछ मुख्य सड़कों पर संत के पावन अवशेषों के साथ एक जुलूस निकाला गया।
पवित्रता को यादों के संग्राहालय में नहीं रखा जा सकता
कार्डिनल पारोलिन ने आगे कहा, "संत अगाथा सिर्फ कतानिया के इतिहास से जुड़ी नहीं हैं: वे आज भी ईश्वर की हैं और अपने लोगों के साथ चलती हैं।"
संत अगुस्टीन और तर्तुलियन का जिक्र करते हुए, उन्होंने शहीदों की अहमियत को याद किया, जिनकी तारीफ उनके दुःख की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए की जानी चाहिए, क्योंकि वे डटे रहे, जैसा कि हिप्पो के संत ने सिखाया था। कार्थेज के ख्रीस्तीय धर्मगुरु ने समझाया, “शहीदों का खून हार की निशानी नहीं, बल्कि वह बीज है जिससे कलीसिया लगातार नए सिरे से फलती-फूलती है।”
इसलिए पोप के विशेष दूत कार्डिनल परोलिन ने अगाथा को एक ऐसी महिला के रूप में देखने का न्योता दिया जो आज विश्वास जगा सकती है, क्योंकि वह “एक ऐसी पवित्रता की मिसाल हैं जिन्हें यादों के संग्रहालयों में नहीं रखा जा सकता, बल्कि विश्वास, आशा और उदारता पैदा करती है।”
कार्डिनल परोलिन ने पवित्र मिस्सा में कहा, “जब सब कुछ खोया हुआ लगता है, तब भी ईश्वर वफादार रहते हैं। पवित्र मिस्सा में सात मकाबी भाइयों और उनकी माँ के शहादत की कहानी और प्रेरित संत पौलुस के पत्र पर चिंतन करते हुए, कार्डिनल परोलिन ने इस बात पर जोर दिया कि ख्रीस्त से जुड़े रहना हर तरह के समझौते के लालच से बढ़कर है।” यह अगाथा में स्पष्ट था, जिनकी शहादत "सबसे पहले और सबसे जरूरी हिंसा की कहानी नहीं है, बल्कि उस प्रेम की अभिव्यक्ति है जिसे कोई हिंसा खत्म नहीं कर सकी।" यह संत पौलुस में भी स्पष्ट है, उन्होंने गलतफहमी, अत्याचार और कमजोरी का सामना किया, फिर भी "अद्भुत शांति के साथ ख्रीस्त का प्रचार करते रहे।"
शक्ति ईश्वर की होती है, मानव की नहीं
कार्डिनल परोलिन ने कलीसिया के बारे समझाया कि "यह अपनी काबिलियत से नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा से जीती है; यह अपने सदस्यों की योग्यता पर नहीं, बल्कि प्रभु की निष्ठा पर टिकी है, जो मानव कमजोरी के बावजूद कार्य करती रहती हैं।"
फिर वे उस कथन पर लौटे जो पूरे धर्मग्रंथ में है: “डरो मत।” “यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक साहस नहीं है, बल्कि हमारे ख्रीस्तीय जीवन की नींव है। येसु मुश्किलों और परेशानियों से मुक्त जीवन का वादा नहीं करते; वे इससे भी बड़ी चीज की प्रतिज्ञा करते हैं।”
कार्डिनल पारोलिन ने दुनिया के कई हिस्सों में सताए जा रहे ख्रीस्तीयों पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, “इसलिए आइए, इस समय हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैले अपने उन सभी भाइयों और बहनों को याद करें और उनके लिए प्रार्थना करें जो प्रभु के नाम और उनके सुसमाचार के लिए अत्याचार सहते हैं। उन्होंने आगे कहा, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि, एक बिना खून के शहादत भी है जिसके लिए हमें भी बुलाया गया है।”
हर दिन की पवित्रता, निष्ठा की शहादत
इसलिए, कार्डिनल ने बतलाया कि मसीह के लिए बिना शर्त प्यार दिखाने के दो तरीके हैं: खून की शहादत, और शायद कम दिखनेवाली शहादत, जिसे हर इंसान अपने दैनिक जीवन में महसूस कर सकता है, "प्रतिदिन की वफादारी की शहादत।"
उन्होंने उदाहरण के तौर पर उन जीवनसाथियों का जिक्र किया जो कठिनाईयों के बीच भी अपना प्यार बरकरार रखते हैं; माता-पिता अपने बच्चों का पालन पोषण ख्रीस्तीय धर्म में करते; युवा जो दिखावे की संस्कृति के आगे झुकने से इंकार करते हैं; पुरोहित और धर्मसंघी जो उदारता से अपना समर्पित जीवन जीते हैं; बुज़ुर्ग जो भरोसे के साथ अपनी तकलीफें उठाते हैं; और वे सभी जो हर दिन चुपचाप, समझौता के बदले न्याय, सुविधा के बदले सच्चाई, और बदला लेने के बजाय माफी चुनते हैं।
वाटिकन राज्य सचिव ने जोर देकर कहा कि यही वह दैनिक पवित्रता है जिसके बारे में द्वितीय वाटिकन महासभा ने चर्चा की थी।
बुराई को और बुराई से नहीं जीता जा सकता
अंत में, कार्डिनल परोलिन ने कहा कि कतानिया के पास विश्वास, संस्कृति, लोगों की भक्ति और उदारता की बहुत बड़ी विरासत है, और कहा कि इस विरासत को बर्बाद नहीं करना चाहिए, न ही व्यर्थ जाने देना चाहिए, बल्कि इसकी रक्षा की जानी चाहिए ताकि यह फल दे सके।
