महाधर्माध्यक्ष गेंसवीन बाल्टिक राज्यों में प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किये गये

पोप फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज गेंसवीन को लिथुआनिया, एस्टोनिया और लातविया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि पोप फ्राँसिस ने अर्बिसग्लिया के नामित महाधर्माध्यक्ष और पोंटिफिकल हाउसहोल्ड के सेवानिवृत प्रीफेक्ट महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज गेंसवीन, को लिथुआनिया, एस्टोनिया और लातविया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया है।

67 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष गेंसवीन ने पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के परमाध्यक्षीय काल  और सेवानिवृत्ति के दौरान उनके निजी सचिव के रूप में कार्य किया।

दिसंबर 2012 में, पोप बेनेडिक्ट सोलहवें  ने उन्हें पोंटिफिकल हाउसहोल्ड का प्रीफेक्ट भी नियुक्त किया। जनवरी 2013 में उन्हें महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

फरवरी 2013 में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें के परमाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लगभग सात सप्ताह बाद भी वे दोनों पदों पर बने रहे। लगभग सात वर्षों तक, महाधर्माध्यक्ष गेंसवीन ने संत पापा फ्राँसिस और सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट सोलहवें दोनों की सेवा की।

पिछले साल तक, तीन बाल्टिक देशों में प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष पेटर राजिक थे, जो बोस्नियाई-क्रोएशियाई मूल के कनाडाई थे, जिन्हें संत पापा ने 11 मार्च को इटली और संत मैरिनो के प्रेरितिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया था। नतीजतन, बाल्टिक देशों में प्रेरितिक राजदूत का पद तक खाली पड़ा हुआ था।