पोप ने नई इतालवी संत और स्पेन के दो धन्यों की आज्ञप्तियों को मंजूरी दी

पोप फ्राँसिस शनिवार को संत प्रकरण विभाग के अध्यक्ष कार्डिनल मरचेल्लो सेमेरारो से मुलाकात करते हुए, संत घोषणा के रास्ते पर तीन नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

पोप ने निम्नलिखित उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

धन्य एलेना ग्वेर्रा के माध्यम से हुए चमत्कार को पोप ने मान्यता दी। इस तरह उनकी संत घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। वे पवित्र आत्मा की ऑब्लेट धर्मसमाज की संत जीता की धर्मबहनों की संस्थापिका है। उनका जन्म 23 जून 1835 को इटली में हुआ था और निधन 11 अप्रैल 1914 को हुआ।

दूसरे उम्मीदवार के रूप में पोप ने ईश सेवक गाईतानो क्लौसेल्ला बालवे की शहादत को मान्यता प्रदान की। वे एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 5 अगस्त 1863  को स्पेन में हुआ था। 15 अगस्त 1936  को ख्रीस्तीय विश्वास के कारण उनकी हत्या कर दी गई थी।     

पोप ने ईश सेविका तेरेसा लानफ्राँको के विरोचित सदगुणों को मान्यता दी है। वे लेवका की संत मरिया की पुत्रियों के धर्मसंघ की सदस्य थीं। उनका जन्म 24 मार्च 1920 को इटली में हुआ था और निधन 8 जून 1989 को रोम में हुआ।