पोप फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को साओ तोमे एवं प्रिन्सिपी गणराज्य के प्रधानमंत्री पैट्रिस एमरी ट्रोवोडा से वाटिकन में मुलाकात की और उनसे अफ्रीकी महाद्वीप में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षा आदि विषयों पर बातें कीं।
पोप फ्राँसिस ने अमेरिकी राज्य इंडियाना में नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के ट्रस्टी बोर्ड से मुलाकात की, और काथलिक शिक्षकों को बौद्धिक रूप से दृढ़, विश्वास से भरे प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को उनके सपनों तक पहुंचने में मदद करने के लिए आमंत्रित किया।
25-26 मई को कलीसिया के पहले विश्व बाल दिवस से पहले, वाटिकन और कलीसिया के कई अधिकारियों ने रोम में होने वाले इस समारोह का वर्णन किया है जिसमें पोप फ्राँसिस प्रार्थना, मित्रता और प्रशिक्षण के लिए दुनिया भर के बच्चों से मिलेंगे।
धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों और पूर्वी काथलिक कलीसियाओं द्वारा चुने हुए विश्वभर के तीन सौ पल्ली पुरोहित, सुनने, प्रार्थना करने और आत्मपरख विषयवस्तु पर एक विश्वव्यापी सभा में भाग लेंगे। सभा का आयोजन सिनॉड के महासचिव एवं याजकों के लिए परमधर्मपीठीय विभाग एवं सुसमाचार प्रचार विभाग एवं पूर्वी रीति की कलीसियाओं के विभाग ने किया है।
समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए गठित विभाग के प्रीफेक्ट कार्डिनल माइकेल चरणी दक्षिण सूडान के लिए रवाना हुए। उन्होंने वाटिकन न्यूज़ को बताया कि उनकी यात्रा पोप फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा की पहली वर्षगांठ का प्रतीक है और राष्ट्र के साथ विशेष रूप से मानव तस्करी के पीड़ितों के लिए कलीसिया की निकटता को नवीनीकृत करना चाहती है।
पोप फ्राँसिस ने गुरुवार पहली फरवरी को बेंजामिन एस्तेवेज़ को वाटिकन अर्थव्यवस्था के सचिव नियुक्त कर दिया। विगत दो वर्षों से बेंजामिन एस्तेवेज़ वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय सुसमचार प्रचार परिषद के उच्चाधिकारी रहे थे।
मानव बंधुत्व के लिए 2024 जायद पुरस्कार कैदियों के साथ काम करने वाली चिली की धर्मबहन नेली लियोन कोरिया, मिस्र के कार्डियोथोरेसिक सर्जन सर मागदी याकूब, नहदलातुल उलमा और मुहम्मदियाह, दो प्रमुख इंडोनेशियाई इस्लामी संगठन को दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य में एक कैथोलिक आर्चबिशप ने एक हिंदू समूह द्वारा लगभग 250 ईसाई परिवारों को हिंदू धर्म में परिवर्तित करने के दावों के बीच अपने कैथोलिकों से अपने विश्वास में एकजुट रहने का आग्रह किया है।