यूक्रेन में संघर्ष की शुरुआत की तीसरी वर्षगांठ पर, कीव में प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष विस्वालदास कुलबोकास ने दुख व्यक्त किया कि कई लोग चल रही त्रासदी के प्रति असंवेदनशील हो गए हैं और कहा कि केवल मसीह ही सभी आशाओं के विरुद्ध आशा ला सकते हैं। पीड़ा के बावजूद, हम सभी संत पापा के करीब हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।