नई दिल्ली, 7 जून, 2025, सीबीसीआई परमपावन पोप लियो XIV ने जुलुंदुर धर्मप्रांत के पुरोहित वर्ग के रेव. जोस सेबेस्टियन थेक्कमचेरिकुनेल को, जो वर्तमान में उसी धर्मप्रांत के वित्तीय प्रशासक हैं, जुलुंदुर धर्मप्रांत का नया बिशप नियुक्त किया है।
संत एजीदियो समुदाय ने रोम में 80,000 बेघर, बुजुर्ग, जरूरतमंद परिवारों और शरणार्थियों और दुनिया भर में 250,000 अन्य लोगों के लिए क्रिसमस भोजन तैयार किया।
कैरेबियाई देश में, आगमन काल सामूहिक हत्याओं और बाल सैनिकों का बचपन और अक्सर जीवन के अधिकार से वंचित होने के बीच समाप्त हो गया। धर्माध्यक्षों ने अपने हथियार डालने की अपील की। हैती धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष मैक्स लेरॉय मेसिडोर: "संघर्ष बढ़ गए हैं और नियंत्रण से बाहर हो गए हैं, लेकिन हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए: हमारी आँखें मानवता के उद्धारकर्ता ईश्वर की ओर मुड़ी हुई हैं।"
कार्डिनल चार्ल्स माउंग बो ने एशियाई धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के महासंघ (एफएबीसी) के अध्यक्ष के रूप में तीन साल के अपने दूसरे और अंतिम कार्यकाल के समापन पर विदाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न सफलताओं के लिए आभार व्यक्त किया, जिसने 'एक विरासत बनाई' और भारत के अपने उत्तराधिकारी कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल पियरबत्तिस्ता पिज़्ज़ाबाल्ला ने गाजा पट्टी में प्रवेश किया और फादर गाब्रियल रोमानेली के पल्लीवासियों के साथ पवित्र मिस्सा समारोह की अध्यक्षता की। प्राधिधर्माध्यक्ष: "हमें आप पर गर्व है क्योंकि आप वही बने रहे जो आप हैं: येसु के साथ ख्रीस्तीय।" मंगलवार को वे बेथलेहम जाएंगे और संत काथरीन में क्रिसमस मिस्सा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इज़राइली सेनाऔं द्वारा मध्य और उत्तरी गाजा पट्टी में लक्ष्यों पर विनाशकारी हवाई हमले जारी है। शुक्रवार को मध्य और उत्तरी गाजा पट्टी पर इज़राइली हवाई हमलों में 18 फ़िलिस्तीनी मारे गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संघीय मृत्यु दंड पर 37 कैदियों की सजा को पैरोल के बिना आजीवन कारावास में बदल दिया, उन्होंने अपना दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि "हमें संघीय स्तर पर मृत्यु दंड के उपयोग को रोकना चाहिए।" पोप फ्राँसिस, जिन्होंने हाल ही में अमेरिकी नेता के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी, अमेरिका के मृत्यु दंड पाये कैदियों के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी, एक अपील जिसे अमेरिकी धर्माध्यक्षों और मानवीय संघों द्वारा समर्थित किया गया था।
नरेंद्र मोदी ने 23 दिसंबर को इतिहास रच दिया, जब वे नई दिल्ली में कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) के मुख्यालय का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
भारत को दिवालियापन के कगार से निकालकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को नई दिल्ली में निधन हो गया।
पूर्वोत्तर में अवैध बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई में करीब 5,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस की ताजा कार्रवाई में 416 लोगों को हिरासत में लिया गया है, एक मंत्री ने 22 दिसंबर को यह जानकारी दी।
नई दिल्ली स्थित एक विश्वव्यापी संस्था की नवीनतम रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में 2014 से ईसाइयों के खिलाफ लक्षित हिंसा में लगातार वृद्धि हुई है, जो दक्षिण एशियाई देश में ईसाइयों के खिलाफ हमलों को रिकॉर्ड करती है।
शीर्ष अदालत के एक आदेश ने केरल राज्य में स्थित ओरिएंटल सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च ऑफ एंटिओच के दो विरोधी गुटों के बीच संपत्ति विवाद के समाधान की उम्मीद फिर से जगा दी है।
पूर्वी रीति के एर्नाकुलम-अंगामाली आर्चडायोसिस में पुरोहितों ने अपने प्रेरितिक प्रशासक के खिलाफ़ अपनी अवज्ञा को उस समय और तेज़ कर दिया जब चार पुरोहितों को पल्ली सेविकाई से वंचित कर दिया गया और उन्होंने अपने पल्ली में अन्य पुरोहितों के साथ मिलकर पवित्र मिस्सा अर्पित की।
रविवारीय देवदूत प्रार्थना के समापन पर, पोप फ्राँसिस ने क्रिसमस पर सभी युद्ध मोर्चों पर युद्ध विराम का आह्वान किया तथा मोजाम्बिक, पीड़ित यूक्रेन और पवित्र भूमि जैसे देशों के लिए शांति, आशा और मेल-मिलाप का अपना संदेश दोहराया।
पोप फ्राँसिस ने वाटिकन में कार्यरत कर्मचारियों, वाटिकन सिटी के प्रशासन, रोम भिखारियेट और उनके परिवारवालों से शनिवार को वाटिकन के पॉल षष्ठम हॉल में मुलाकात करते हुए उन्हें क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए प्रोत्साहन दिया कि वे परिवार में हमेशा एकजुट रहें, एक-दूसरे के करीब रहें और एक-दूसरे का आदर करने, सुनने और आपसी देखभाल के द्वारा प्रभु को अपने परिवार में जगह दें।
पोप फ्राँसिस ने महाधर्माध्यक्ष एडवार्ड प्रोफिटलिक की धन्य घोषणा को मंजूरी दे दी है। वे जर्मनी के जेसुइट थे और एस्तोनिया में सेवा दे रहे थे एवं 1942 में सोवियत संघ में शहीद हो गए।
परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस साल, वाटिकन के राज्य सचिव वाटिकन के बच्चों के अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों, नर्सों, रोगियों और परिवारों के लिए क्रिसमस की आशा का संदेश लाये।
वाटिकन का नया मोबाइल डाकघर (पोस्ट ऑफिस) जहाँ कोई भी व्यक्ति "ईश्वर की घोषणाएँ भेज और प्राप्त कर सकता है", उसका उद्घाटन 19 दिसंबर को, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में एक फीता काटकर किया गया।
वाटिकन के उपदेशक, फ्राँसिस्कन फादर रोबेरतो पसोलिनी ने, छोटापन पर आगमन काल का तीसरा और अंतिम चिंतन प्रस्तुत किया, जो एक रूकावट के रूप में नहीं, बल्कि विनम्रता के रूप में मुलाकात के लिए जगह बनाती है।