जब एशिया में कैथोलिक कलीसिया जकार्ता, इंडोनेशिया में 'फेडरेशन ऑफ एशियन बिशप्स कॉन्फ्रेंसेज' (FABC) की 12वीं पूर्ण सभा (प्लेनरी असेंबली) की तैयारी कर रही है - जिसका विषय है "सिनोडल बदलाव का आह्वान और एशिया में पुल और पुल-निर्माता बनने का मिशन" - तो अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच रोज़मर्रा की मुलाकातों की कहानियाँ यह दिखाती हैं कि रोज़ की ज़िंदगी में बातचीत और सहयोग कैसे आकार लेते हैं।
कुड़ा, 18 अक्टूबर, 2025: पश्चिम बंगाल के बैंकुड़ा जिले के जंगलघाटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कयामती गांव में ईसाई परिवारों के एक समूह को हाल ही में धमाकियों, सामाजिक बहिष्कार और शारीरिक हमलों का सामना करना पड़ा।
नवाचार और करुणा के मिश्रण के साथ, डॉन बॉस्को नरुकोट ने "स्कूल ऑन व्हील्स" कार्यक्रम शुरू किया है - जिसे स्थानीय रूप से 'पायदानी पाठशाला' के नाम से जाना जाता है - जो गुजरात के दूरदराज के गाँवों के बच्चों तक सीधे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाता है।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में एक ईसाई-संचालित विश्वविद्यालय के कुलपति, निदेशक और तीन अधिकारियों के खिलाफ कथित धर्मांतरण के आपराधिक मामले को एक हिंदू नेता द्वारा दायर शिकायत में "कानूनी दोष" का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है।
संत पापा लियो 14वें ने ईसीए ग्लोबल के छह सदस्यों से मुलाकात की, जो एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है जो दुर्व्यवहार के पीड़ितों के लिए अधिक समर्थन और मुआवजे के लिए काम करता है
महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर इस विषय पर व्याख्यान देते हैं कि कैसे वाटिकन की कूटनीति आशा को एक "कूटनीतिक कार्य" में बदलने और सामान्य भलाई के लिए "पड़ोसी बनने" के महत्व पर केंद्रित है।
दशकों के हाशिए पर रहने के बाद, असम के आदिवासी और चाय बागान जनजातियों ने अक्टूबर 2025 में डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में विशाल रैलियों के माध्यम से नई सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया है।
पोप लियो 14वें ने 13 अक्टूबर को ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लुला दा सिल्वा से मुलाकात की। राष्ट्राध्यक्ष की इस व्यक्तिगत मुलाकात में उनकी पत्नी जंजा लुला दा सिल्वा भी थीं।
धर्मसंघियों और समर्पित लोगों की जयंती के अवसर आयोजित एक समारोह में पोप लियो 14वें ने समर्पित लोगों द्वारा कलीसिया को दी गई सदियों की सेवा की प्रशंसा की, तथा विश्व भर में कलीसिया को बनाए रखने के लिए उनके द्वारा प्रतिदिन किए गए गुप्त कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
न्यूयॉर्क में राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर परमधर्मपीठ के स्थायी पर्यवेक्षक ने कहा कि धारणीय विकास की दिशा में कई बाधाएँ आयीं जिनमें सशस्त्र संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक कमजोरी और महामारी शामिल हैं।
परमधर्मपीठ ने मृत्युदंड के सार्वभौमिक उन्मूलन का आह्वान कर कहा है कि गर्भधारण से लेकर प्राकृतिक मृत्यु तक प्रत्येक मानव व्यक्ति की ईश्वर प्रदत्त अप्रतिद्वंद्वी गरिमा अपरिवर्तनीय है।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने शुक्रवार को मिस्र में अमरीका की मध्यस्थता से हमास और इस्राएल के बीच हुए शांति समझौते पर अपनी "सामान्य संतुष्टि" व्यक्त की है।
येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष ने इज़राइल और हमास के बीच समझौते की खबर पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे एक ज़रूरी पहला कदम बताया जो क्षेत्र के लोगों के लिए विश्वास और आशा का माहौल लेकर आएगा।
कीव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में रात भर रूस का एक बड़ा हमला हुआ, जिससे बिजली ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया। राजधानी का एक हिस्सा कई घंटों तक अंधेरे में रहा, जबकि एक ड्रोन हमले के कारण 17 मंजिला गगनचुंबी इमारत में आग लग गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने घोषणा की कि वाशिंगटन युद्धविराम सुनिश्चित करने के प्रयासों को तेज़ कर रहा है।