06 जून 2024 को पोप फ्राँसिस ने किया ट्वीट

पोप फ्राँसिस ने विश्व के समस्त काथलिक धर्मानुयायियों से युद्ध पीड़ितों के लिये विशेष प्रार्थना का आह्वान किया है, क्योंकि युद्ध बच्चों, महिलाओं, वयोवृद्धों एवं समाज के सबसे कमज़ोर लोगों पर प्रहार करते हैं।

06 जून को प्रकाशित एक ट्वीट सन्देश में पोप फ्राँसिस ने लिखाः "आइए, हम सभी युद्धों के पीड़ितों के लिए #प्रार्थना करें, चाहे वे वर्तमान के हों या अतीत के। ईश्वर उन लोगों की मदद करें जो अभी भी युद्धों के कारण पीड़ित हैं। युद्ध हमेशा ग़रीबों, दुर्बलों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर प्रहार करते हैं। इन त्रासदियों के सबसे पहले शिकार हमेशा निर्धन और कमज़ोर होते हैं।"