येसु के पुनरुत्थान के साथ, बुराई ने अपनी शक्ति खो दी है, पोप फ्राँसिस

बुधवार 10 अप्रैल के पोप ने सभी से पुनर्जीवित प्रभु येसु मसीह में दृढ़ भरोसा रखते हुए नये जीनव की शुरुआत करने हेतु प्रेरित किया।

पोप फ्राँसिस ने बुधवारीय आम दर्शन समारोह में अपनी धर्मशिक्षा के दौरान दृढ़ता के प्रमुख गुण पर ध्यान केंद्रित किया। ईश्वर में दृढ़ बने रहने का गुण निरंतर, हमारे दैनिक प्रयासों को बढ़ावा देता है और हमें ईश्वर के करीब ला सकता है। मृत्यु पर विजय पाने वाले पुनर्जीवित प्रभु, हमें प्रलोभनों से उपर उठने और नैतिक जीवन में बाधाओं को दूर करने के संकल्प को मजबूत करते है और व्यक्ति को भय, यहां तक कि मृत्यु के भय पर विजय पाने और परीक्षणों और उत्पीड़न का सामना करने में सक्षम बनाते हैं।

इसी के मददेनजर संत पापा ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा : “येसु के पुनरुत्थान के साथ, बुराई ने अपनी शक्ति खो दी है और अब हमारी असफलताएँ हमें नई शुरुआत करने से नहीं रोक सकती हैं। मृत्यु नए जीवन की शुरुआत का प्रवेश द्वार बन गई है।” #आमदर्शन समारोह

hindi Survey Popup Image