पोप लियो 14वें के पेक्टोरल क्रूस में संत लियो द ग्रेट का अवशेष है

अपने चुनाव के दिन, पोप लियो 14वें को पोप लियो द ग्रेट के अवशेषों के साथ-साथ तीन अगुस्टीनियन धर्माध्यक्षों के अवशेषों से युक्त एक चांदी के पेक्टोरल क्रूस का उपहार मिला: संत अगुस्टीन, विलानोवा के संत थॉमस और धन्य अनसेल्मो पोलांको, एक स्पानिश धर्माधयक्ष जो देश के गृहयुद्ध में शहीद हो गए थे।
लगभग 16 शताब्दियों पहले, लियो नाम धारण करने वाले पहले पोप ने कलीसिया की एकता को बढ़ावा दिया, रोम के धर्माध्यक्ष की प्रधानता पर प्रकाश डाला, अवतार के सिद्धांत को परिभाषित किया, रोमन मिस्सल की कुछ सबसे सुंदर प्रार्थनाओं की रचना की और खुद के लिए "महान" की उपाधि अर्जित की।
8 मई को, परमाध्यक्ष के पद पर अपने चुनाव के दिन, नए पोप लियो 14वें को चिरकोलो सान पिएत्रो द्वारा दान किया गया एक चांदी का पेक्टोरल क्रूस मिला, जिसमें उनके पूर्ववर्ती के अवशेष, हिप्पो के संत अगुस्टीन और विलानोवा के धर्माध्यक्ष संत थॉमस और धन्य अनसेलमो पोलेंको के अवशेष शामिल थे।
चिरकोलो सान पिएत्रो की स्थापना रोम में 1869 में धन्य पापा पियुस नवें के आग्रह पर युवा लोगों के एक समूह द्वारा की गई थी, जिन्होंने उन्हें गरीबों के लिए भोजन उपलब्ध कराने का अपना प्रारंभिक धर्मार्थ कर्तव्य सौंपा था।
प्रेरितिक अभयारण्य के संरक्षक का विचार
पोप लियो 14वें के लिए एक नया "अवशेष" क्रूस बनवाने का विचार फादर ब्रूनो सिल्वेस्ट्रिनी, ओएसए, (प्रेरितिक अभयारण्य के संरक्षक) और पोंटिफिकल साक्रिस्टी से जुड़े अगुस्टिनियन समुदाय के सदस्य की प्रेरणा थी।
पोप लियो द ग्रेट के संरक्षण और मार्गदर्शन के लिए खुद को सौंपने की अपने अगुस्टिनियन साथी की इच्छा को देखते हुए, फादर सिल्वेस्ट्रिनी ने विशेषज्ञ अंतोनिनो कॉटन की ओर रुख किया, जिन्होंने पारंपरिक मध्ययुगीन तकनीकों का उपयोग करके पहले से ही पाँच अवशेष बनाए थे।
श्री कॉटन ने पेक्टोरल क्रूस अवशेष बनाया, जिसे अगुस्टिनियन जनरल कूरिया ने पोप लियो को उस दिन दान किया, जिस दिन उन्हें कार्डिनल बनाया गया था, यानी 30 सितंबर 2023 को।
एक श्रमसाध्य कार्य
विशेषज्ञ को श्रमसाध्य सटीकता और भावुक समर्पण के साथ, लाल मोइरे ("पानीदार रेशम", एक कपड़ा जिसका स्वरूप लकड़ी या संगमरमर के दाने की नकल करता है, एक इंद्रधनुषी प्रभाव पैदा करता है) पर सोने का पानी चढ़ा हुआ कागज़ के तंतुओं (पेपरोल्स) के साथ एक नया छोटा क्रूस बनाने में केवल दो घंटे लगे, जहाँ 4 छोटे कागज़ के फूलों में कलीसिया के 4 धर्माध्यक्षों के अवशेषों को रखा गया है।
श्री कॉटन ने सजावटी तत्वों की एक श्रृंखला बनाने के लिए कागज़ की छोटी-छोटी पट्टियों को कुशलता से रोल किया, आकार दिया और चिपकाया, जिसके बीच उन्होंने "पवित्र हड्डियों" के कीमती टुकड़े डाले।
पोप लियो 14वें को भेंट किया गया क्रूस
जब उसने अपना काम पूरा कर लिया, तो कारीगर ने "अवशेष क्रूस" को पोप के पेक्टोरल क्रूस के अंदर रखा और उसे संत पापा लियो 14वें के गले में डालकर उन्हें भेंट किया।
पोप ने खुशी-खुशी चार धर्माध्यक्षों के अवशेषों से समृद्ध पेक्टोरल क्रूस प्राप्त किया, जो उन्हें विशेष रूप से प्रिय थे।