पुण्य बृहस्पतिवार को पोप फ्राँसिस रोम के रेबिब्बिया जेल में मिस्सा करेंगे

वाटिकन ने जानकारी दी है कि पोप फ्राँसिस पुण्य बृहस्पतिवार की धर्मविधि रोम स्थित रेबिब्बिया महिला जेल में सम्पन्न करेंगे।

बुधवार को वाटिकन ने घोषित किया कि पोप फ्राँसिस 28 मार्च को शाम 4 बजे पुण्य बृहस्पतिवार के अवसर पर प्रभु भोज की धर्मविधि रोम स्थित महिला जेल में सम्पन्न करेंगे।

अपने इस कार्यक्रम के दौरान पोप महिला कैदियों और वहाँ के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे।

पुण्य बृहस्पतिवार को प्रभु भोज की धर्मविधि के साथ पास्का त्रृदियुम या “तीन दिन” शुरू होता है जिसमें ख्रीस्त के दुखभोग, मृत्यु एवं पुनरूत्थान की यादगारी मनायी जाती है और जिसके अंत में पास्का महापर्व मनाया जाता है।  

चेना दोमिनी या प्रभु भोज की धर्मविधि के दौरान पवित्र मिस्सा के येसु का अनुसरण करते हुए मुख्य अनुष्ठाता कुछ लोगों के पैर धोते हैं, जिन्होंने अपने मृत्यु की पूर्व संध्या अपने शिष्यों के पैर धोते हुए उन्हें सेवा करने की शिक्षा दी थी।  

पोप फ्रांसिस ने इससे पहले 2015 में भी रोम के रेबिब्बिया जेल में पवित्र मिस्सा सम्पन्न किया था।

इस साल के इस मिस्सा में फर्क यही होगा कि यह धर्मविधि निजी स्तर पर सम्पन्न की जायेगी और यह आम जनता के लिए खुली नहीं होगी।