ऑर्डर ऑफ माल्टा ने दक्षिणी लेबनान को लगातार मानवीय मदद का भरोसा दिया

ऑर्डर ऑफ माल्टा के लेबनानी संघ के अध्यक्ष ने हाल ही में बेरूत के एक ख्रीस्तीय इलाके ऐन एल-रेमनेह में मीटिंग कर रहे दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती गांवों के एक दर्जन मेयरों और प्रतिनिधियों को अभी और भविष्य में बड़े पैमाने पर एवं बिना किसी शर्त के समर्थन देने का वादा किया है। मारवान सेहनौई: “आपका दुःख हमारा है; आपकी हिम्मत हमें प्रेरित करती है।”

दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती गांव के नेताओं ने बेरूत का दौरा किया, “उन मुश्किलों और अनिश्चितताओं के बावजूद” जिनमें 2 मार्च को फिर से शुरू हुए युद्ध ने उन्हें एक बार फिर फेंक दिया है। जैसे-जैसे हिज़्बुल्लाह और इस्राएल के बीच लड़ाई बढ़ रही है – जो अब दक्षिणी लेबनान पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है – दक्षिणी सीमावर्ती गांवों के लगभग दस मेयर और प्रतिनिधि पिछले मंगलवार 31 मार्च को राजधानी बेरूत पहुंचने, जो रमीच, ऐन एबेल, कवाजा, यारून, अल्मा अल-शाब, जदीदेत मरजायून और कलया से आए थे।

लेबनान में ऑर्डर ऑफ माल्टा के अध्यक्ष, मारवान सेहनौई ने कहा, “यह हिम्मत का काम है,” और उन्होंने अपनी टीम के ज्यादातर लोगों के साथ उनका स्वागत किया। ऑर्डर ने उन्हें पवित्र सप्ताह के दौरान अंधेरे से रोशनी और पुनरुत्थान से मिली उम्मीद की ओर ले जाने के लिए एक साथ लाया, और मानवतावादी कोशिशों में बढ़ोतरी की घोषणा की ताकि वे लंबे समय में भी अपनी जमीन पर मजबूती से रह सकें और प्रतिष्ठित जीवन जी सकें।

अटूट एकजुटता
1953 से देवदारों के देश में मौजूद, ऑर्डर ऑफ माल्टा 1980 से दक्षिणी लेबनान में तेजी से सक्रिय रहा है। यह अलग-अलग सामाजिक और स्वास्थ्य देखभाल केंद्र, महिलाओं की देखभाल और कार्डियोलॉजिकल सेवा देनेवाले मोबाइल क्लीनिक, सूप किचन और “एग्रो-ह्यूमैनिटेरियन” प्रोजेक्ट में निवेश कर रहा है, क्योंकि देश अब अपनी जरूरत का 80% आयात करता है। ऑर्डर इन कोशिशों को “हर कीमत पर” बढ़ाने का वादा करता है। हाल ही में दक्षिण में एक बम धमाके में इसके एक स्वयंसेवक की मौत हो गई थी।

मंगलवार को, “संसाधन जुटाने” और मध्यस्थ कार्य की घोषणा की गई। मारवान सेहनौई ने वहां मौजूद लोगों से कहा, “आप हमें अपना राजदूत मान सकते हैं, क्योंकि हम आपकी आवाज और आपकी जरूरतों को जहां भी जाएंगे, पहुंचाने के लिए पक्का इरादा रखते हैं।”

जरूरतों का आकलन
ईस्टर की छुट्टियों के अंत में, स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर एक “टेलर-मेड और सतत” योजना तैयार करने के लिए काम करेगी। आज, “उन्हें सच में हर चीज की जरूरत है,” मारवान सेहनौई भरोसा दिलाते हुए कहते हैं, लेकिन लक्ष्य आपालकालीन जवाब से आगे बढ़कर दक्षिणी गांवों और समुदायों के लिए लंबे समय तक चलनेवाली स्वायत्तता पक्का करना है, “क्योंकि एक दिन यह युद्ध खत्म हो जाएगा।”

हर चीज को पुनः परिभाषित करने की जरूरत है लेकिन कई रास्ते सामने आ रहे हैं: मेडिकल-सोशल सेंटर्स का काम जारी रखना और उन्हें बेहतर सुविधाएं और देखभाल देकर बढ़ाना, ताकि वहां रहनेवालों को पूरी मदद मिल सके, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों पर ध्यान दिया जा सके। लेबनान में ऑर्डर के प्रेसिडेंट ने खेद प्रकट करते हुए कहा, “सिर्फ ईश्वर जानते हैं कि इस लड़ाई के बाद दिव्यांग लोगों की संख्या कितनी बढ़ जाएगी।” फिर से बनाने और रोजगार पक्का करने के लिए सिविल या खास शिक्षा परियोजना की प्लानिंग करना भी जरूरी है, क्योंकि काम समुदायों को उनकी जमीन पर बनाए रखने में एक अहम चीज है।

मारवान सेहनौई ने आखिर में कहा, “हमें भरोसे की हिम्मत रखनी चाहिए, हार नहीं माननी चाहिए, और उनकी मदद के लिए हर खतरे का सामना करना चाहिए।”