अगस्त और सितम्बर में पोप लियो के धर्मविधिक कार्यक्रम

वाटिकन ने पोप लियो 14वें के अगस्त एवं सितम्बर में धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची जारी की है।
वाटिकन के धर्मविधि नायक (मास्टर ऑफ सेरेमनी) महाधर्माध्यक्ष डिएगो रावेल्ली ने बृहस्पतिवार को पोप के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची जारी की।
धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची :
3 अगस्त 18 वाँ सामान्य रविवार, रोम के तोर वेरगाता में सुबह 9 बजे युवाओं की जयन्ती का पवित्र मिस्सा।
15 अगस्त कुँवारी मरियम के स्वर्गोंदग्रहण का महापर्व, कस्तेल गंदोल्फो स्थित विलानोवा के संत थॉमस परमधर्मपीठीय पल्ली में सुबह 10:00 बजे पवित्र मिस्सा।
7 सितम्बर, 23वाँ सामान्य रविवार, संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पूर्वाहन 10 बजे धन्य पियेर जोर्जो फ्रस्साती और धन्य कार्लो अकुतिस की संत घोषणा समारोह।
14 सितम्बर, नये शहीदों की यादगारी में रोम के संत पौल महागिरजाघर में शाम 5 बजे ख्रीस्तयाग समारोह।
28 सितम्बर 26वाँ सामान्य रविवार पूर्वाहन 10 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में प्रचारकों की जयन्ती के अवसर पर पवित्र मिस्सा।