येसु समाजी तीर्थयात्रा ऐप अब हिंदी और तमिल में उपलब्ध

येसु समाज के विधि धार्मिक स्थलों से रूबरू होने हेतु तीर्थयात्रा ऐप अब हिंदी और तमिल भाषाओं में भी उपलब्ध हैं।
येसु समाज ने हिंदी और तमिल में तीर्थयात्रा ऐप, डिजिटल गाइड की शुरूआत की जिसका उपयोग विश्व भर के लोगों को येसु समाज की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को देखने, जाने और समझने में मदद करते हुए उन्होंने आध्यात्मिकता में बढ़ने हेतु मदद करेगा।

येसु समाजी तीर्थयात्रा ऐप, लोयोला के संत इग्नासियुस और येसु समाजी धर्म संघ से जुड़े पवित्र स्थलों के लिए एक व्यापक डिजिटल गाइड है, जिसने अपनी भाषा का विस्तार करते हुए इसमें हिंदी और तमिल को शामिल किया है। यह महत्वपूर्ण कदम वर्तमान में आठ भाषाओं (अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, चीनी (सरल और पारंपरिक), कोरियाई और वियतनामी) को जोड़ता है, जिसमें येसु सामाजियों की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत व्यापक दर्शकों के लिए अधिक सुलभ हो जाती है, विशेषरुप से भारत और उन प्रांतों में जहाँ ये भाषाएँ प्रमुख रूप से बोली जाती हैं।

यह ऐप, भौतिक रुप में और घर बैठे, दोनों रूपों में अपने को आध्यात्मिक यात्राओं से समृद्ध करने हेतु निर्मित किया गया, ऑडियो-विज़ुअल सामग्री का एक क्यूरेटेड संग्रह प्रदान करता है। इसमें धर्मसंघ के ऐतिहासिक स्थलों का संदर्भ, आध्यात्मिक चिंतन और दुनिया भर के प्रमुख येसु समाजी तीर्थस्थलों के बारे में व्यावहारिक जानकारी शामिल है।

हिंदी अनुवाद टीम के प्रमुख, पटना प्रांत के पुरोहित मार्टिन पोरस, ये.स. कहते हैं, “हमें येसु समाजी तीर्थयात्री ऐप को हिंदी भाषियों तक लाने में खुशी हो रही है।" अनुवाद पर कार्यरत पुरोहित जोसेफ पुलिकल, ये.स. कहते हैं, “यह परियोजना प्रेम का प्रतिफल है, और हमें विश्वास है कि यह भारत और उसके बाहर कई लोगों के आध्यात्मिक जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यह ऐप येसु समाजियों के समृद्ध इतिहास और आध्यात्मिकता को जानने और उससे वाकिफ होने हेतु का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है जो अपने में सुलभ और आकर्षक हैं।”

ऐप की कुछ मुख्य विशेषताएं:

• भाषा और ऑडियो चिंतन: आप अपने को ऐतिहासिक संदर्भ से रुबरू करते हुए, कलात्मक व्याख्याओं और आध्यात्मिक चिंतन में संलग्न होते हुए, प्रत्येक तीर्थ के बारे में एक गहरी समझ को हासिल कर सकते हैं।

• इंटरएक्टिव मानचित्र: आप इंटरएक्टिव मानचित्रों के माध्यम विभिन्न येसु समाजी स्थलों को आसानी से देख और खोज-बीन कर सकते हैं जो आप को स्वतः ही एक तीर्थयात्रा की सुनिश्चित प्रदान करेगी।

• उच्च गुणवत्ता वाले दृश्य: आप उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरों और आकर्षक 360-डिग्री दृश्मान चित्रों के माध्यम प्रत्येक स्थान की सुंदरता और महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकते हैं।

हिंदी और तमिल भाषा को शामिल करना येसु समाज की समावेशिता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और उनके वैश्विक दर्शकों की विविध भाषाई मान्यता की पृष्ठभूमि को दर्शाती है। यह पहल विगत विस्तारों के बाद की गई है, जैसे कि सरल और पारंपरिक चीनी, कोरियाई और वियतनामी भाषा को शामिल करना, येसु समाज की अपनी आध्यात्मिक विरासत को सबों के लिए उपलब्ध करने में हमारे समर्पण को व्यक्त करता है।

जेवियर एंथनी, ये.स. और लेन्स (लोयोला एजुकेशन नेटवर्क फॉर सोशल कम्युनिकेशंस) के सिबी एस, जो मदुरै प्रांत में तमिल अनुवाद टीम का नेतृत्व करते हैं, अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहते हैं: “हमें तमिल भाषी समुदायों के लिए इस मूल्यवान संसाधन को उपलब्ध कराने में खुशी हो रही है। यह ऐप न केवल येसु समाजियों के इतिहास और आध्यात्मिकता की समझ को बढ़ाएगा बल्कि लोगों के विश्वास को अधिक अर्थपूर्ण ढ़ंग से जीने में मदद करेगा।”

येसु समाजी तीर्थयात्री ऐप गूगल प्ले और ऐप स्टोर दोनों में मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस बहुमूल्य संसाधन को कई भाषाओं में पेश करते हुए, येसु समाजी दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को विश्वास और इसकी खोज में एक परिवर्तनकारी यात्रा हेतु आमंत्रित करते हैं।