भारत की कलीसिया ने वर्ष 2025 के लिए प्रार्थना निर्देशिका जारी की

भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल फिलिप नेरी फोराओ ने पंजिम में महाधर्माध्यक्ष आवास में आयोजित एक समारोह में, “पवित्र वर्ष 2025 के लिए प्रार्थना निर्देशिका” श्रृंखला के पहले चार खंड जारी किए।

यह पहल पोप फ्राँसिस के जुबली 2025 के पूर्व प्रार्थना वर्ष के आह्वान के जवाब में लिया गया है। कुल आठ खंडों वाली यह श्रृंखला विभिन्न रूपों में प्रार्थना की गहन खोज प्रस्तुत करती है।

यह ईश्वर के प्रेम का सामना करने और उसका अनुभव करने के लिए प्रार्थना की परिवर्तनकारी शक्ति पर एक परिचय और चिंतनशील मार्गदर्शिका दोनों के रूप में कार्य करती है।
यह संग्रह व्यक्तिगत और सामुदायिक प्रार्थना के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनने के रूप में तैयार है, जो धर्माध्यक्ष, पुरोहित, उपयाजक, प्रचारक और व्यापक विश्वासी समुदाय की जरूरतों को संबोधित करता है।

भारत में काथलिक धर्माध्यक्षों की आधिकारिक समाचार सेवा साइट काथलिक कनेक्ट के अनुसार, जैसे-जैसे काथलिक कलीसिया जुबली 2025 के करीब पहुंच रही है, “प्रार्थना का मार्गदर्शन” उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनने जा रहा है जो अपनी आध्यात्मिक यात्रा को समृद्ध करना चाहते हैं और अपनी प्रार्थनामय जीवन को गहरा करना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम में धर्माध्यक्ष सिमियाओ पुरिफिकाओ फर्नांडीस, रेव. डॉ. स्टीफन अलाथारा, उप महासचिव, फादर डमिंग गोंसाल्वेस और उल्लेखनीय हस्तियां श्री नेल्सन फर्नांडीस और सुश्री एनी फर्नांडीस सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।