पोप से मुलाकात के बाद आयरिश यौन दुराचार पीड़ित : “उन्होंने मेरे दर्द को महसूस किया”
पोप लियो 14वें ने आयरलैंड के ब्लैकरॉक कॉलेज के पुराने छात्र डेविड रेयान से मुलाकात की और काथलिक सेकेंडरी स्कूल में उनके और उनके गुजरे हुए भाई मार्क के साथ हुए बुरे बर्ताव की कहानी सुनी।
पोप लियो 14वें ने सोमवार को आयरलैंड में यौन दुराचार पीड़ित डेविड रेयान से मुलाकात की जो नवंबर 2022 में आरटीई रेडियो 1 की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखे थे, जिसमें बताया गया था कि जब वे और उनके स्वर्गीय भाई मार्क एक काथलिक सेकेंडरी स्कूल में छात्र थे, तो उनके साथ कैसा बुरा बर्ताव हुआ था।
जब वे 12 से 17 साल के थे, तब उन्होंने काउंटी डबलिन में ब्लैकरॉक कॉलेज और उसके पहले तैयारी के लिए, विलो पार्क में पढ़ाई की।
पोप से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए, मिस्टर रेयान ने कहा कि पोप लियो ने उनके साथ हुए बुरे बर्ताव पर उनकी बात ध्यान से सुनी।
रेयान कहा, “आज जब मैंने उनसे बात की, तो उम्मीद है कि कुछ और लोग भी आगे आकर इस बारे में बात करेंगे; मैं यही चाहता हूँ, कि दूसरे लोग भी आगे आएँ।”
उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए पोप लियो की हमदर्दी और सहानुभूति महसूस हुई।
“वे मेरे दर्द, मेरे परिवार के दर्द और ऐसे पीड़ित लोगों की पीड़ा सुनकर बहुत दुखी हुए जो आगे नहीं आ पाते।”
रेयान ने पोप से बातचीत के बारे पत्रकारों से कहा, “मैं जानता हूँ कि यह सच्चा है...मैं सचमुच खुश हूँ कि मैंने उनसे मुलाकात की।”
मिस्टर रेयान ने बतलाया कि उन्हें यह समझने में 40 साल लगे कि दुराचार उसकी गलती नहीं थी बल्कि यह यौन दुराचार करनेवाले की गलती थी।
मुलाकात के दौरान, मिस्टर रेयान ने पोप लियो को किल्डार की संत ब्रिजिड का एक लैपल पिन दिया, क्योंकि कलीसिया 1 फरवरी को उनका पर्व मनाती है।
उन्होंने पोप को अपने भाई मार्क की एक तस्वीर भी दिखाई, जिसके साथ भी ब्लैकरॉक कॉलेज में बुरा बर्ताव हुआ था और 2023 में 62 साल की उम्र में उसकी अचानक मौत हो गई।
पोप से मुलाकात के बारे मिस्टर रेयान ने कहा, "वाह, क्या अनुभव था।" "मैं इसे कभी नहीं भूलूँगा, कभी नहीं, कभी नहीं भूलूँगा। उनकी ईमानदारी, उनकी हमदर्दी। उन्होंने मेरा दर्द अनुभव नहीं किया है लेकिन वे जान गये कि मैं और मेरा परिवार किस दर्द से गुजरा है।"